किस स्टेशन पर टला बड़ा हादसा: चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त यात्री के साथ क्या हुआ; प्रधान आरक्षक ने किया काबिले तारीफ काम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गाड़ी संख्या 20243 पातालकोट एक्सप्रेस में चढ़ने की कोशिश कर रहा एक यात्री संतुलन बिगड़ने से प्लेटफॉर्म और डिब्बे के बीच फंसने ही वाला था, तभी मौके पर मौजूद रेलवे पुलिस के प्रधान आरक्षक धीर सिंह ने सूझबूझ दिखाते हुए उसकी जान बचा ली।
चढ़ती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया था
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन के साथ घिसटने लगा। स्थिति बेहद खतरनाक हो गई थी और कुछ ही सेकंड की देरी गंभीर हादसे में बदल सकती थी।
प्रधान आरक्षक ने लगाई दौड़
ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक धीर सिंह ने बिना समय गंवाए तेजी से दौड़ लगाई और घिसट रहे यात्री को पकड़कर प्लेटफॉर्म की ओर खींच लिया। उनकी त्वरित कार्रवाई से संभावित दुर्घटना टल गई।
हल्की चोटें आई यात्री को
घटना के बाद घायल यात्री को प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया। उसे हल्की चोटें आई हैं और फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है।
प्रधान आरक्षक की बहादुरी की सराहना
वीडियो सामने आने के बाद आरक्षक धीर सिंह की बहादुरी और सतर्कता की व्यापक सराहना हो रही है।रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे कभी भी चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का जोखिम न लें। सुरक्षा नियमों का पालन ही सुरक्षित यात्रा की कुंजी है।
संबंधित समाचार

सोने के जेवरों से भरा बैग उठा ले गया कुत्ता:सीसीटीवी फुटेज से खुलासा; पुलिस ने तलाश कर महिला को लौटाया लाखों का सामान

‘पवित्र रिश्ते की आड़ में षड्यंत्र न हो’:राखी से पहले हिंदू संगठनों का अभियान; त्योहार पर खरीदारी को लेकर भी अपील, कांग्रेस ने उठाए सवाल

अगले महीने फिर मार्च करेगी सीजेपी:छात्रों पर दर्ज केस वापस नहीं होने से नाराज; बोली- हमारे धैर्य को कमजोरी न समझें

बेटी की लव मैरिज बनी तनाव की वजह:घर पर फंदे से लटके मिले भाजपा नेता; पुलिस जांच में जुटी

निर्जल अनशन पर बैठे अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी:पदवृद्धि की मांग को लेकर धरना जारी; अस्पताल जाने से इनकार

शादी का भरोसा, फिर रिश्ते से इनकार:एक से 7 साल की दोस्ती; दूसरी से सोशल मीडिया पर पहचान, एफआईआर दर्ज

कूनो से निर्वा लापता:एक हफ्ते से नहीं मिला सुराग; खराब कॉलर से बढ़ी चिंता

सरकारी राशन का खेल पकड़ा:दो संदिग्ध दबोचे; गेहूं-चावल और तौल कांटा मिला, पूछताछ में 3 नाम सामने आए

पति को बुलाकर नर्मदा पुल से कूदी महिला:शव देखकर बेहोश हुआ पति; फोन कर कहा था मायके जा रही हूं

वीडियो देखिये, ‘हमारी सुनवाई नहीं तो कहां जाएं’:पांच महीने से भुगतान का इंतजार; लेबर इंस्पेक्टर पर मजदूरों ने लगाए गंभीर आरोप

एच1एन1 को लेकर अलर्ट:सर्दी-खांसी के मरीज बढ़े; स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

टिंबर मार्केट में बड़ा एक्शन:आरा मशीनें सील; रिकॉर्ड और मौके के स्टॉक में मिला अंतर

शिकायतें निपटाईं, समस्या नहीं:सीएम हेल्पलाइन की रेंडम जांच में खुलासा; अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई

ज्वेलर्स के तौल कांटे पर सवाल:सील गायब और पाया टूटा मिला; ग्राहक की शिकायत पर कांटा जब्त, नोटिस जारी

अंतिम श्रावण सोमवार पर सड़कों का निकला दम:सुपर कॉरिडोर से एमआर-10 तक जाम ही जाम; ट्रैफिक में फंसी जनता

पात्रता परीक्षा को लेकर शिक्षक संगठनों का विरोध:पहले जारी हो पात्रों की सूची; मंत्री बोले- सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद होगा अगला निर्णय

कॉन्स्टेबल बैंड भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक:दो राउंड पास अभ्यर्थी इंटरव्यू से बाहर; सरकार से मांगा जवाब

राष्ट्रीय नेताओं के स्वागत में भाजपा दिखाएगी ताकत:विधानसभाओं से कार्यकर्ता करेंगे शक्ति प्रदर्शन; युवा मोर्चा दावेदारों की भी होगी परीक्षा

बेटे को छोड़ने के बदले 1.20 लाख की रिश्वत:यूपीआई और कैश में ली राशि; क्राइम ब्रांच के तत्कालीन टीआई सहित चार पर एफआईआर

वीडियो देखिये, फोरलेन मुआवजे की मांग पर किसानों का धरना खत्म:सीएम के आश्वासन के बाद आंदोलन वापस; खुलासा फर्स्ट ने प्रमुखता से उठाया था मुद्दा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!