निगम व बिजली कर्मचारियों से मारपीट: इस बात को लेकर हुआ था विवाद; दो एफआईआर दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र से कर्मचारियों से मारपीट का मामला सामने आया हैं। नगर निगम के कचरा वाहन कर्मचारियों और बिजली विभाग के आउटसोर्स कर्मचारी के साथ अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट के मामलों में पुलिस ने शुक्रवार को दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कचरा गाड़ी कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला
द्वारकापुरी पुलिस ने नगर निगम कर्मचारी विक्की छपरी की शिकायत पर गुमाश्ता नगर निवासी मयंक और उसके चाचा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। विक्की ने बताया कि वह नगर निगम जोन के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 15 में कचरा वाहन चालक के रूप में कार्यरत है।
कचरे का बोलने पर की गाली-गलौज
शुक्रवार को वह अपने हेल्पर आयुष के साथ गुमाश्ता नगर स्थित झूलेलाल मंदिर वाली गली में घर-घर कचरा संग्रहण कर रहा था। इसी दौरान एक परिवार द्वारा मिक्स कचरा लाया गया। जब हेल्पर ने सूखा और गीला कचरा अलग-अलग देने को कहा, तो परिवार के लोग भड़क गए और गाली-गलौज शुरू कर दी।
विक्की व हेल्पर के साथ मारपीट की
विक्की जब बीच-बचाव करने वाहन से नीचे उतरा, तो मयंक और उसके चाचा ने उसे धमकाया और विक्की व हेल्पर आयुष के साथ मारपीट कर दी। आरोपियों ने गली से तुरंत चले जाने की धमकी भी दी।
घटना की सूचना सहायक सुपरवाइजर सन्नी यादव सहित नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद थाने में लिखित शिकायत देकर एफआईआर दर्ज कराई गई।
बिजली विभाग के आउटसोर्स कर्मचारी से भी मारपीट
इसी थाना क्षेत्र में बिजली विभाग के आउटसोर्स कर्मचारी के साथ मारपीट का दूसरा मामला भी सामने आया है। हवा बंगला पावर हाउस से जुड़े एमपीईबी कर्मचारी नयन यादव की शिकायत पर पुलिस ने संजय चौबे और उसके बेटे गोलू चौबे के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
नयन यादव ने बताया कि शुक्रवार रात वह अपने सहकर्मियों सुरेंद्र राठौर, रितिक जगताप, शेखर पाल और नरेश परिहार के साथ पावर हाउस की गाड़ी से अहीरखेड़ी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित होने की सूचना पर पहुंचे थे।
कर्मचारी के साथ मारपीट की
इस दौरान संजय चौबे ने गाड़ी अंदर ले जाने को लेकर आपत्ति जताई और गाली-गलौज करने लगा। कुछ ही देर में उसका बेटा गोलू चौबे भी मौके पर पहुंचा और नयन यादव के साथ मारपीट की। जब अन्य कर्मचारी बचाव के लिए आगे आए, तो उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया और वाहन पर पथराव करने का प्रयास किया गया।
पुलिस ने शुरू की जांच
दोनों घटनाओं की सूचना मिलते ही द्वारकापुरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित कर्मचारियों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी के अनुसार, दोनों मामलों की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!