मां और बहन से मारपीट दुष्कर्म की धमकी: युवक ने रिश्तेदारों और परिचितों के खिलाफ की शिकायत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने अपने ही रिश्तेदारों और परिचितों पर उसकी मां और बहन के साथ गाली-गलौज, मारपीट, दुष्कर्म की धमकी देने और जबरन घर में घुसने का प्रयास करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर युवक ने अन्नपूर्णा थाने में लिखित आवेदन देकर सुरक्षा की मांग की है।
फरियादी पीयूष गेहलोत निवासी उषा नगर मेन महू नाका ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 23 मई को उसकी दादी मनोरमा गेहलोत का निधन हो गया था। उनके अंतिम संस्कार के दौरान और उसके बाद घर पर शोक का माहौल था।
इसी दौरान परिवार से जुड़े कुछ लोगों ने घर पहुंचकर विवाद शुरू कर दिया। आवेदन के मुताबिक आरोपियों ने परिवार की महिलाओं के साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की और मारपीट की।
फरियादी का आरोप है कि उसकी बहन को लेकर अश्लील टिप्पणियां की गईं तथा दुष्कर्म करने जैसी धमकियां भी दी गईं। इतना ही नहीं, आरोपियों ने घर में जबरन घुसने का प्रयास भी किया, जिससे परिवार में भय और दहशत का माहौल बन गया।
पीयूष ने आवेदन में लाल सिंह उर्फ लालू, संजय चौहान उर्फ संजू सहित अन्य लोगों के नामों का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि सभी ने मिलकर परिवार को डराने-धमकाने का प्रयास किया।
फरियादी के अनुसार घटना के समय उसकी मां, बहन और अन्य परिजन घर पर मौजूद थे और आरोपियों की हरकतों से वे मानसिक रूप से काफी परेशान हैं।
आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए
फरियादी ने यह भी बताया कि इससे पहले भी उसे और उसके परिवार को धमकियां मिल चुकी हैं। उसने आशंका जताई कि आरोपियों से उसकी और उसकी बहन की जान को खतरा है।
युवक का कहना है कि वह घर का अकेला जिम्मेदार सदस्य है और काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ता है, ऐसे में परिवार की सुरक्षा को लेकर वह लगातार चिंतित है।
पीयूष ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने आवेदन लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!