खबर
Top News

निगम का वसूली अभियान शुरू होते ही अफसर ने बिछाई मनमानी की बिसात: राजस्व वसूली कम होने पर अपर आयुक्त एआरओ को देने लगा हटाने की धमकी, कर्मचारी परेशान

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 फ़रवरी 2026, 1:24 pm
शेयर करें:
निगम का वसूली अभियान शुरू होते ही अफसर ने बिछाई मनमानी की बिसात

आदित्य शुक्ला 98260-63956 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम का खाली खजाना भरने के लिए निगमायुक्त ने बड़े बकायादारों से वसूली करने के निर्देश दिए। इसके चलते राजस्व विभाग के अपर आयुक्त ने सभी एआरओ को चेतावनी दे दी है कि जिसकी वसूली कम होगी उसे हटाकर नई पदस्थापना की जाएगी। जबकि यह वही एआरओ हैं, जिन्होंने लोक अदालत में एक करोड़ की रिकॉर्ड वसूली कर निगम की ख्याति बढ़ाई।

निगम में हावी अफसरशाही के दौर में जो अफसर जिस कुर्सी पर बैठा है, वह अपनी कमाई के रास्ते बना रहा है। इसके चलते ही निगम का राजस्व विभाग इन दिनों अपर आयुक्त और कर्मचारियों की नूराकुश्ती का केंद्र बन गया है। अफसर अपनी मनमानी करता है, जबकि मातहत सहायक राजस्व अधिकारी उसके दबाव में परेशान होने लगे हैं।

राजस्व विभाग का कामकाज पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं अपर आयुक्त अपना प्रभाव जमाने की कोशिश में जुटा है। इसका मौका भी उसे जल्द ही मिल गया। जब निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने शहर के सभी जोन के बड़े बकायादारों से वसूली के निर्देश दिए तो राजस्व विभाग के अपर आयुक्त को मुंहमांगी मुराद मिल गई।

इसके चलते उसने आनन-फानन में सभी सहायक राजस्व अधिकारियों को आदेश जारी कर तत्काल वसूली अभियान शुरू करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही यह हिदायत भी दी कि लोक अदालत का इंतजार नहीं करना है।

हर हाल में वसूली करना है। जो सहायक राजस्व अधिकारी वसूली कम करेगा, उसे हटा दिया जाएगा। अपर आयुक्त के इस निर्देश से एआरओ की चिंता बढ़ गई है।

गौरतलब है कि अपर आयुक्त शुरू से ही कुर्सी पर बैठे सहायक राजस्व अधिकारियों को हटाने की जुगत भिड़ा रहा है। इसके लिए उसने अपने चहेते आठ आरआई के नाम की सूची भी तैयार कर ली है, जिन्हें उनकी पसंद के जोन पर पदस्थ करना है। लेकिन उसकी मंशा का खुलासा होने के बाद निगमायुक्त के समक्ष उसकी किरकिरी हो गई।

अब जब निगमायुक्त ने ही वसूली अभियान के निर्देश दिए हैं तो अपर आयुक्त ने खुलकर सहायक राजस्व अधिकारियों को कुर्सी से हटाने की मंशा पूरी करना शुरू कर दी है। इससे परेशान एआरओ दिनभर वसूली करने के बाद शाम को अफसर की अफसरशाही से प्रताड़ित हो रहे हैं।

आठ का दम
निगम में इन दिनों यह चर्चा जोर-शोर से हो रही है कि राजस्व विभाग के अपर आयुक्त येन-केन-प्रकारेण अपने चहेते आठ आरआई को कुर्सी दिलाने के लिए पूरी ताकत से जुटे हैं। वसूली का मौका भी निगमायुक्त से मिल गया है।

अब वह सहायक राजस्व अधिकारियों को हर हाल में हटाकर अपने चहेतों को कुर्सी पर बैठाने का प्रयास करेंगे। इसके चलते निगम राजस्व विभाग में अफसर के साथ आठ का दम होने की चर्चा सुर्खियों में है। सूत्रों के मुताबिक निगमायुक्त क्षितिज सिंघल पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं, जिससे अपर आयुक्त के मंसूबे पूरे होना मुश्किल ही नहीं, असंभव बताया जा रहा है। वहीं अफसरशाही के बलबूते उक्त अफसर अपने मंसूबे पूरे करने के लिए पूरी ताकत से जुटा है।

पोस्टर, बैनर और कुर्की
निगम के राजस्व विभाग का वसूली अभियान कुछ एआरओ के लिए वरदान साबित हुआ है। इसके चलते अपर आयुक्त के चहेतों ने खुलकर अपनी कार्रवाई का ढिंढोरा पीटना शुरू कर दिया और बकायादारों के घर पोस्टर, दुकानों पर बैनर और कुर्की के बोर्ड लगा रहे हैं, ताकि उनके कामकाज की चर्चा विभाग में प्रमुखता से हो, जबकि इस कार्रवाई से लोग जब्ती-कुर्की करने वाले अफसर की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जता रहे हैं।

संबंधित समाचार

मुगलों के वंशज कर रहे महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का संचालन
Top News

मुगलों के वंशज कर रहे महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का संचालन:इम्तियाज मोहम्मद मंसूरी के नाम पर है हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन

8 minutes ago
संस्कार भवन के बिजली पोल को लेकर विवाद
Top News

संस्कार भवन के बिजली पोल को लेकर विवाद:भाजपा पार्षद बोले- बच्चों के संस्कार और योग के केंद्र में बाधा डालने की कोशिश

10 minutes ago
देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप
Top News

देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप:रिश्वत मांगने और झूठे केस में फंसाने की दे रहे धमकी

17 minutes ago
भारत का ‘पॉवर शो’
Top News

भारत का ‘पॉवर शो’:पुतिन से हुई मुलाकात;जिनपिंग से आज होगी भेंट

19 minutes ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:इलाज के दौरान पंचायत सचिव की मौत; मृतकों का आंकड़ा 33 पहुंचा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

22 minutes ago
हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!
Top News

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा

28 minutes ago
बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग
Top News

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

42 minutes ago
ED की बड़ी कार्रवाई
Top News

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

about 1 hour ago
कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली
Top News

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

about 1 hour ago
प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

about 1 hour ago
MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज
Top News

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

about 1 hour ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

about 1 hour ago
ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में
Top News

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

about 2 hours ago
ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार
Top News

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

about 2 hours ago
सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा
Top News

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

about 19 hours ago
धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम
Top News

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

about 20 hours ago
5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच
Top News

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

about 20 hours ago
‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन
Top News

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

about 20 hours ago
श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार
Top News

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

about 20 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!