एआरओ का कारनामा: 600 वर्गफीट के दस्तावेज पर 8490 वर्गफीट दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

साठगांठ का खुलासा होने पर निगम में हड़कंप
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम के एक एआरओ ने मिलीभगत कर संपत्ति के दस्तावेजों में बड़ा फेरबदल करते हुए 600 वर्गफीट के दायरे को 8490 वर्गफीट कर दिया। मामले का खुलासा होने के बाद निगम में हड़कंप मचा हुआ है।
निगम में अफसरशाही के चलते जो अफसर जिस कुर्सी पर जमा है, उसने अपनी कमाई के तरीके तय कर लिए हैं। ऐसे ही एक मामले का खुलासा जनहित में खुलासा फर्स्ट कर रहा है। जानकारी के मुताबिक निगम जोन-2 के सहायक राजस्व अधिकारी अखिलेश मालवीय ने अनूठा कारनामा कर संपत्तिधारक को खुली जमीन का मालिक बना दिया, जबकि वर्षों पूर्व खोले गए खाते में खुली जमीन की कोई जानकारी दर्ज नहीं है, लेकिन हाल ही संपत्तिकर खाते में किए गए बदलाव के साथ खुली जमीन दर्ज कर दी गई।
सूत्रों के मुताबिक निगम जोन-2 के एआरओ ने संपत्तिधारक से मिलीभगत कर इस मामले में आंकड़ों का फेरबदल किया है। बताया जाता है कि संपत्तिकर खाता नंबर 1000858066, जो कि नाइंटी टू गृह निर्माण सहकारी संस्था मर्यादित के नाम से 11-3 महू नाका स्थित है।
निगम जोन-2 वार्ड-67 में दर्ज इस संपत्तिकर खाते में पूर्व में क्षेत्रफल तल एवं प्रथम मंजिल पर 600 वर्गफीट आरसीसी रहवासी दर्ज है, जिसे बिना किसी वैध दस्तावेज के जोन-2 के सहायक राजस्व अधिकारी अखिलेश मालवीय द्वारा 8490 वर्गफीट खुली भूमि वर्ष 2022-23 से दर्ज कर दी गई। इससे संपत्तिधारक को फायदा पहुंचाने के लिए एआरओ ने मिलीभगत का खेल किया।
अपर आयुक्त मौन... सूत्रों का कहना है मौजूदा में राजस्व विभाग की कमान संभाल रहे अपर आयुक्त शृंगार श्रीवास्तव अपनी अफसरशाही के बलबूते नई पहचान बनाने के प्रयास कर रहे हैं। इसके चलते वह हर दिन सहायक राजस्व अधिकारियों को किसी न किसी बहाने टारगेट कर कार्रवाई की धमकी देने लगे हैं।
इससे एआरओ में अफसरी का डर बढ़ने लगा है। ऐसे में निगम जोन-2 के सहायक राजस्व अधिकारी अखिलेश मालवीय पर उनकी विशेष कृपा होने का दावा किया जा रहा है। इसके चलते ही एआरओ के खिलाफ मामले की शिकायत होने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई करने की जगह अफसर मौन हैं। राजस्व विभाग में अफसर और एआरओ की मिलीभगत से नियमों के विपरीत कामकाज तेज हो गया है।
गौरतलब है मामले में खुलासा फर्स्ट ने अपर आयुक्त से जानकारी लेनी चाही, लेकिन उन्होंने अभी कुछ भी कहने से इंकार करते हुए कहा, मामले की जानकारी लेने के बाद ही कुछ कह सकूंगा।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!