रिटायर्ड फौजियों की कॉलोनी पर हथियारबंद गिरोह का धावा: दो फार्म हाउस आए निशाने पर
KHULASA FIRST
संवाददाता

दरवाजा काटकर घुसने की कोशिश, अगले दिन दूसरे फार्म हाउस में सेंध; डिफेंस एन्क्लेव में दहशत, पुलिस गश्त पर उठे सवाल
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
महू के जिस इलाके को रिटायर्ड सैन्य अधिकारियों की सुरक्षित कॉलोनी मानी जाती है, वहीं अब हथियारबंद बदमाशों का खौफ मंडरा रहा है। महू के बड़गोंदा मार्ग स्थित डिफेंस एन्क्लेव और आशापुरा रोड पर लगातार दो रातों में दो फार्म हाउसों को निशाना बनाए जाने से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है।
एक वारदात में बदमाश दरवाजा काटकर घर में घुसने की कोशिश करते रहे, जबकि दूसरी रात वे दूसरे फार्म हाउस में सेंध लगाने में सफल हो गए। लगातार हुई घटनाओं ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जानकारी के अनुसार पहली घटना बड़गोंदा थाना क्षेत्र के डिफेंस एन्क्लेव स्थित सेवानिवृत्त कर्नल महेंद्र के फार्म हाउस पर हुई। देर रात हथियारों से लैस बदमाश मकान का दरवाजा काटकर भीतर घुसने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान घर के सदस्य जाग गए, जिससे बदमाश बिना किसी सामान पर हाथ साफ किए मौके से भाग निकले।
इसके अगले ही दिन शनिवार रात बदमाशों ने आशापुरा रोड स्थित एक सेवानिवृत्त जेसीओ के फार्म हाउस को निशाना बनाया। इस बार आरोपी घर के भीतर घुसने में सफल रहे। हालांकि, चोरी हुए सामान और हुए नुकसान का पूरा ब्योरा अभी सामने नहीं आया है।
पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। लगातार दो रातों तक एक ही क्षेत्र में हुई वारदातों के बाद डिफेंस एन्क्लेव और आसपास रहने वाले लोगों में भय का माहौल है। रहवासियों का कहना है कि इलाके में मेजर, कर्नल और अन्य सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी रहते हैं, इसके बावजूद हथियारबंद बदमाश बेखौफ घूम रहे हैं। उनका कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं की गई तो कोई बड़ी वारदात हो सकती है।
सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू
घटनाओं के बाद पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। संदिग्धों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच करने और क्षेत्र में स्थायी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
डीएसपी ललित सिकरवार ने बताया कि दोनों घटनाओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!