हथियारबंद बदमाश गिरफ्तार: बिना नंबर की एक्टिवा से घूम रहा था; पिस्टल-कारतूस किए बरामद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
झांसी रोड थाना क्षेत्र में रविवार रात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक हथियारबंद बदमाश को गिरफ्तार किया, जो बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की एक्टिवा से शहर में घूम रहा था। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 32 बोर की पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
चल रही थी वाहन चेकिंग
तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 32 बोर की पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए। यह कार्रवाई विवेकानंद चौराहा पर की गई। झांसी रोड थाना प्रभारी टीआई शक्ति सिंह यादव के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध बदमाश इसी रास्ते से गुजर सकते हैं। इसके बाद रविवार रात चौराहे पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
वाहन मोड़कर भागने लगा बदमाश
इसी दौरान एक युवक बिना नंबर प्लेट की एक्टिवा से आता दिखा। पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया, तो वह अचानक वाहन मोड़कर भागने लगा।
पीछा कर दबोचा
पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही दूरी पर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक 32 बोर की पिस्टल और चार कारतूस मिले, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
एक्टिवा की डिक्की में छुपा रखा था हथियार
जब पुलिस ने एक्टिवा की गहन तलाशी ली, तो डिक्की के अंदर से दो रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट बरामद हुईं, जिन पर नंबर MP07 AG-2967 अंकित था। इन्हीं नंबर प्लेटों के नीचे पिस्टल को छुपाकर रखा गया था। इससे साफ है कि आरोपी किसी बड़ी वारदात की फिराक में हो सकता था।
आरोपी पर पहले से दर्ज हैं आपराधिक मामले
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरुण शर्मा पुत्र महेश शर्मा, निवासी कैमोखरी, भिंड के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस जांच में जुटी
पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने यह पिस्टल एक युवक से खरीदी थी। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार उसे किससे, कहां और किस उद्देश्य से मिला।
संबंधित समाचार

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!