नागरिकों से नशे व हुड़दंग से दूर रहने की अपील: होली-रंगपंचमी को लेकर पुलिस की जनसंवाद बैठक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
होली, रंगपंचमी और रमजान पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना लसूड़िया क्षेत्र में पुलिस ने जनसंवाद बैठक आयोजित की।
जानकारी के मुताबिक डीसीपी जोन-2 कुमार प्रतीक के निर्देशन में महालक्ष्मी नगर स्थित जस गार्डन में कार्यक्रम हुआ, जिसमें जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक, रहवासी संघ, व्यापारी संगठन, नगर सुरक्षा समिति, शांति समिति व ग्राम रक्षा समिति के सदस्य शामिल हुए। बैठक में अतिरिक्त एडीसीपी अमरेन्द्र सिंह, एसीपी विजयनगर पराग सैनी, थाना प्रभारी लसूड़िया व थाना स्टाफ मौजूद रहा।
पुलिस अधिकारियों ने पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।।आमजन, विशेषकर युवाओं को नशे से दूर रहने, सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध या असामाजिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की समझाइश दी गई। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने, हुड़दंग व अवैध गतिविधियों से दूर रहने तथा आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई।
होली के पूर्व दुकानों से कई नमूने लिए
इंदौर। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर होली पर्व के मौके पर खाद्य विभाग ने खाद्य दुकानों का सघन निरीक्षण किया। जांच दल ने पेठा डिलाइट महालक्ष्मी नगर मेनरोड पर धावा बोला और यहां से पेठा के 4, नमकीन के 2 नमूने दूषित होने की आशंका में लिए गए। नरसिंह फूड्स स्नेह नगर से लोंग सेव, मिक्चर, पापड़ी, चना दाल एवं नमकीन के 4, शुभारंभ स्वीट्स ग्राम जाकिया तहसील सांवेर से मिल्क केक, मलाई बर्फी एवं खोपरा पाक के 3 नमूने लिए गए।
इसी तरह, श्रीकृष्णा डेरी एवं मिष्ठान्न भंडार, मूसाखेड़ी (संचालक अशोक चौधरी) से मिल्क केक, दूध कतली, पेड़ा, मलाई टिकिया एवं रसगुल्ला के कुल 5 नमूने दूषित होने की शंका में जांच हेतु लिए गए। माखन भोग, अरविंदो के पास से केसरिया पेड़ा, गुपचुप मिठाई एवं बेसन टिकिया के 4 नमूने लिए गए।
इन सभी नमूनों को जांच के लिए भोपाल लैब भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह, एमआर जैन फूड प्रोडक्ट्स, पालदा से नमकीन के 4, ए प्लस फूड प्रालि पालदा से 5, कैंटीन श्रीप्रभु कृपा अल्पाहार गृह, वैष्णव विद्यापीठ से मूंग मोगर, अरहर दाल, पनीर एवं सौंफ के 4 नमूने लिए गए। इन नमूनों को भी लैब में भेजा जा रहा है।
संबंधित समाचार

किसान की बेरहमी से हत्या:घर में घुसकर तलवार-लाठियों से किया हमला; बेटा घायल, 4 साल की पोती का पैर टूटा

मध्य प्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव:भाजपा ने हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार; भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने नाम पर लगाई मुहर

चक्रवाती तूफान अर्नब ने मचाई तबाही:135 किमी की रफ्तार से चली हवाएं; कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, 3 की मौत, 57 हजार लोगों को किया शिफ्ट

वीडियो देखिये, अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026:शहरी विकास, आधारभूत संरचना और सतत विकास को गति मिलेगी; महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों एवं वित्तीय अनुबंधों का आदान-प्रदान

नाबालिगों से यौन शोषण का मामला:आरोपी प्यारे मियां को 10 बार उम्रकैद की सजा; सहयोगी को 20 साल की कैद

अब कचरे के बदले मिलेगा नाश्ता और जरूरत का सामान:इस शहर में शुरू होंगे कचरा कैफे; इनको भी मिलेगा मौका

राजधानी में 700 किलो एनालॉग पनीर जब्त:मुरैना से ट्रेन के जरिए पहुंची थी खेप; रेलवे स्टेशन के बाहर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

अर्बन इनोवेशन गैलरी में डिजिटल माध्यमों से दिखाई गईं उपलब्धियां और नवाचार:मुख्यमंत्री ने किया विभागीय ई-बुक का अवलोकन; 6D VR तकनीक से महाकालेश्वर मंदिर की भस्म आरती के वर्चुअल दर्शन किए

भारतीय एथलीट नीरज यादव का निधन:सुसाइड की आशंका; एशियन पैरा गेम्स में जीते थे 3 गोल्ड मेडल, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 का सोलर राउंड टेबल से प्रारंभ:नगरीय विकास में सौर ऊर्जा और वित्तीय नवाचार पर मंथन; 20 से अधिक निवेशकों ने लिया भाग

वीडियो देखिये, नशे में कारों में तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार:कान पकड़कर मंगवाई माफी, नुकसान की भरपाई भी कराई

देवास जहरीली शराबकांड में बड़ा खुलासा:इंदौर से जुड़े तार; ऐसे की जाती थी तैयार, लाइसेंसी पेटियों में भरकर बेचा

यात्री सुविधाओं के अंक बढ़े, लेकिन रैंकिंग में एक पायदान फिसला एयरपोर्ट:अपेक्षित बढ़त नहीं मिल सकी, पहले नंबर पर यह शहर

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:स्कूटी से सप्लाई हो रही थी विदेशी शराब; इतने का माल जब्त, घर से भी मिली बोतलें

वीडियो देखिये, किसानों की फसल बचाने के लिए अफ्रीकी टीम की मदद:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- वन्यजीवों की सुरक्षा और फसलों की रक्षा दोनों सरकार की प्राथमिकता

जेल के अंदर नशा पहुंचाने के खेल का खुलासा:प्रहरी ने अंडरगारमेंट-जूतों में छिपाई चरस; बीड़ी, तंबाकू, चेकिंग में पकड़ाया, ड्यूटी से हटाया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अर्बन इनोवेशन गैलरी का किया अवलोकन:VR तकनीक का डेमो देखा; अर्बन कॉन्क्लेव में शहरी विकास और निवेश पर होगा मंथन

बेटी की शादी से 2 महीने पहले पिता की ऐसे हुई मौत:नाइट शिफ्ट की ड्यूटी के लिए महू से इंदौर आए थे

दो कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर इनकम टैक्स की कार्रवाई:बिलिंग और माल की डिलीवरी के रिकॉर्ड की जांच; इन शहरों में भी टीमें सक्रिय

मेडिकल टीचर्स का पेन डाउन प्रदर्शन:नियमित सेवाएं बंद रखने की तैयारी; कर रहे हैं ये मांग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!