निर्माण के दौरान फिर हुआ बड़ा हादसा: ज्यादा खुदाई से अब गिरी कॉलोनी की बाउंड्री वॉल; निगम की अनदेखी से रहवासी दहशत में
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के महालक्ष्मी नगर स्थित एमआर-5 क्षेत्र में निर्माण कार्य के दौरान एक बार फिर बड़ी लापरवाही सामने आई है। सिंगापुर मरीना बिल्डिंग के निर्माण स्थल पर बनी कॉलोनी की बाउंड्री वॉल अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे आसपास की कॉलोनी में रहने वाले लोग दहशत में आ गए।
रहवासियों में डर, कई बार की शिकायत
स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य लंबे समय से नियमों को ताक पर रखकर किया जा रहा है। रहवासियों ने नगर निगम में कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि निगम की मिलीभगत से निर्माण कार्य बेरोकटोक जारी है।
पहले भी हो चुका है बड़ा हादसा
गौरतलब है कि, पहले भी अत्यधिक खुदाई के कारण टाउनशिप की बाउंड्री वॉल गिर चुकी है। उस दौरान साइट पर लगा ट्रांसफार्मर भी ध्वस्त हो गया था, जिससे इलाके के हजारों लोगों की जान जोखिम में पड़ गई थी।
चेतावनी के बाद भी जारी निर्माण
रहवासियों का कहना है कि पिछली घटना के बाद भी उन्होंने शिकायत की थी, लेकिन न तो निर्माण रोका गया और न ही कोई सुरक्षा इंतजाम किए गए। लापरवाही का नतीजा यह है कि एक बार फिर हादसा हो गया, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
बड़ा सवाल: हादसे का इंतजार क्यों?
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या नगर निगम किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? रहवासियों ने मांग की है कि निर्माण कार्य की तत्काल जांच कराई जाए और जिम्मेदार अधिकारियों व बिल्डर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई बड़ा नुकसान न हो।
संबंधित समाचार

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!