खबर
Top News

एक और स्यापा सर कर दिया

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 फ़रवरी 2026, 5:58 pm
शेयर करें:
एक और स्यापा सर कर दिया

चंद्रशेखर शर्मा 94250-62800 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दरअसल, कल भारत-पाकिस्तान के मैच का फैसला तो शुरू के 20 ओवर्स में ही हो चुका था! जी हां, और अधिक सटीक बोलें तो अकेले ईशान किशन की बल्लेबाजी ने ही वो फैसला कर दिया था!

जी हां, इस मैच के फाइनल नतीजे को समझने के लिए ईशान किशन की कल की पारी के मैग्नीट्यूड, यानी परिमाण का या तीव्रता का अंदाजा लगाना जरूरी है, लेकिन वो कतई आसान न। सबसे पहले यह जान लीजिए कि कोलंबो का ये प्रेमदासा स्टेडियम काफी बड़ा है।

इसे यूं समझिए कि वहां छक्के उड़ाना थोड़ा पेचीदा है और काम अलग दम मांगता है। दूसरी बात ये कि वहां यदि आप डेढ़ सौ रनों का टोटल भी टांगते हैं, तो वो किसी दूसरे, यानी कदरन छोटे स्टेडियम में 165-170 के टोटल समान होता है और जिसकी दर्शकों की आंखों और स्मृति को रफत है।

अलबत्ता ईशान किशन की पारी के मैग्नीट्यूड को समझने के लिए स्टेडियम के बड़े होने की बात के साथ कुछ और बातें भी समझना जरूरी हैं। सबसे पहले तो यह कि मैच के बहुत पहले से पाकिस्तान के स्पिन अटैक या स्पिनरों की खूब हाइप बनाई गई थी।

इसलिए कि बेशक पिछले कुछ बरसों में भारत की टीम स्पिनरों के सामने बहुत कमजोर और बहुत बुरी नजर आती रही है। जमा पाकिस्तान और भारत की बल्लेबाजी में तो कोई मुकाबला ही नहीं दिखता। लिहाजा पाकिस्तान एक निश्चित और सुविचारित रणनीति के साथ इस मैच में उतरा था। साफ-सी बात है कि ये मुकाबला भारत की मजबूत बल्लेबाजी और पाकिस्तान के स्पिन अटैक के बीच था। जो जीता, वो मीर!

इसके चलते पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीता तो पहले गेंदबाजी चुनी! तमाम पूर्व खिलाड़ी और कमेंटेटर उनके इस फैसले को गलत ठहरा रहे हैं, लेकिन वही सबसे सटीक फैसला था! इसका सबूत देखिए और ईशान की पारी के मैग्नीट्यूड को जानने के लिए भी देखिए कि भारत की पारी में ईशान के मौजूद रहते लग रहा था कि भारत आसानी से 200 पार जाएगा!

लेकिन… वो पाकिस्तान का वही स्पिन अटैक ही था, जिसने भारत की खूब चर्चित, मजबूत बल्लेबाजी को 175 पर ही समेट दिया। गोया भारत का कोई धुरंधर फिर ईशान जैसी ओडेसिटी, यानी निडरता और दमदारी से उनके स्पिनरों को नहीं खेल पाया।

बहरहाल, ईशान का एक मतलब होता है भगवान शिव। फिर कल तो महाशिवरात्रि थी! सो शिव विवाह के साथ कल रात इस विजय वाली आतिशबाजी बिलकुल बनती थी। यहां एक निजी अनुभव ये बताता है कि जब भी भारतीय पर्व पर या उसके एक-दो दिन आसपास कोई मैच हुआ, तो भारत की टीम हमेशा जीती है। खैर।

पाकिस्तानी कप्तान की रणनीति यह थी कि पहली फुरसत में अपनी ताकत और भारत की ताकत का मुकाबला हो जाए। यानी उनके तुरुप स्पिन अटैक और हमारी मजबूत बल्लेबाजी आमने-सामने हो। उनके कप्तान का हौसला देखिए। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन जैसे भूस भरने वाले बल्लेबाजों के सामने खुद पहला ओवर डालने आए।

जमा सिर्फ आए ही नहीं, बल्कि पूरे ओवर में महज एक रन दिया तथा अभिषेक शर्मा जैसी भारत की तुरुप को भी पीट दिया, यानी उनका विकेट ले लिया। इस मुकाबले का इससे ज्यादा हाहाकारी आगाज और क्या हो सकता था? चलिए, थोड़ा-सा मैच की बात करें।

तो इस टी20 वर्ल्ड कप के सबसे बड़े मुकाबलों में से एक में कल श्रीलंका के कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में टॉस पाकिस्तान ने जीता और चुनी गेंदबाजी। अलबत्ता दूसरे ओवर की शाहीन शाह अफरीदी की पहली ही गेंद पर ईशान ने बेहतरीन छक्का और दूसरी गेंद पर चौका जड़कर इरादे बता दिए।

इस ओवर में कुल 15 रन आए। असल में पॉवर प्ले यानी शुरू के 6 ओवर्स में स्कोर हुआ 52 पर 1। इसमें तिलक वर्मा के 10 रन थे और बाकी ईशान के। फिर ईशान ने 27 गेंद पर पचासा भी जड़ मारा। आगे स्कोर 8 ओवर्स में 82 रन था और उसमें 72 ईशान के। इसके अगले ओवर में ईशान भी 40 बॉल्स पर 77 रन बनाकर आउट हो गए। फिर 10 ओवर में स्कोर हुआ 92 पर 2। यानी एक बड़े टोटल की भाव भूमि हाजिर थी।

अलबत्ता सूर्या और तिलक दोनों थोड़ा अतिरिक्त सतर्कता से खेल रहे थे और नतीजे में रन उतनी लपक से नहीं बने। फिर ड्रामा हुआ 15वें ओवर में। इसमें साइम अयूब ने लगातार गेंदों पर तिलक वर्मा और हार्दिक को आउट कर दिया। जमा हैट्रिक गेंद पर शिवम दुबे के खिलाफ कैच आउट की जबरदस्त अपील की।

वो मंजूर न हुई तो डीआरएस भी लिया, पर शिवम सेफ निकले। खास बात यह कि पाकिस्तान ने छह-छह स्पिनरों से गेंदबाजी करवाई, जो पाकिस्तान की सुविचारित रणनीति थी। भारत ने पूरे 20 ओवर खेलकर कुल 175 रनों का टोटल खड़ा किया। सो जैसा पहले अर्ज किया कि ये कदरन किसी दूसरे, छोटे स्टेडियम पर 190-195 रनों के टोटल बराबर था।

उधर, पाकिस्तान की पारी शुरू हुई तो भारत की तरफ से गेंदबाजी पर आए हार्दिक। भारत की तरह पाकिस्तान ने भी पहले ही ओवर में विकेट खोया। जमा अगले, बुमराह के ओवर में, उसके दो विकेट और खेत रहे और स्कोर हुआ 13 पर 3। अब विकेट पर थे उस्मान और बाबर आजम।

पांचवें ओवर में भारत ने स्पिनर बतौर अक्षर पटेल को मोर्चे पर उतारा। उन्हें पहले उस्मान ने दो लगातार चौके जड़े, पर… अक्षर ने उसके एक गेंद बाद बाबर के डंडे आड़े कर दिए, यानी चौथा विकेट। आगे छठे ओवर में वरुण चक्रवर्ती भी मोर्चे पर लगा दिए गए।

गोया पाकिस्तान का बोरिया-बिस्तर जितना जल्दी बंधे उतना बेहतर। सो इस तरह पॉवर प्ले के छह ओवर्स खत्म होने पर पाकिस्तान का स्कोर था 38 रनों पर चार विकेट। गोया पाकिस्तान के ज्यादातर ‘लांच पैड’ तबाह थे।

हालांकि उस्मान और शादाब 10 ओवर पूरे होने तक 71 रनों तक ले गए थे कि 11वें ओवर में अक्षर ने खतरनाक उस्मान को भी चलता कर दिया। देखते-देखते भारत ने कुल 18 ओवर्स में 114 रनों पर पाकिस्तान को ढेर कर एक और रोना-धोना या स्यापा उसके और उसके हिमायतियों के सिर कर दिया। इसमें कोई परेशानी वाली बात नहीं कि इन सबको इसकी खूब रफत है।

संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री
Top News

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

about 2 hours ago
80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी
Top News

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

about 2 hours ago
iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू
Top News

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

about 2 hours ago
MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद
Top News

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

about 3 hours ago
गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार
Top News

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

about 3 hours ago
22 साल की एंकर ने की आत्महत्या
Top News

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

about 3 hours ago
जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू
Top News

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

about 3 hours ago
पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम
Top News

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

about 3 hours ago
ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां
Top News

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

about 3 hours ago
रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप
Top News

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

about 3 hours ago
दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या
Top News

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

about 3 hours ago
मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत
Top News

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

about 4 hours ago
युवक की पीट-पीटकर हत्या
Top News

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

about 4 hours ago
हादसा
Top News

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

about 4 hours ago
नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार
Top News

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

about 4 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

about 4 hours ago
एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब
Top News

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

about 4 hours ago
नवविवाहिता ने की आत्महत्या
Top News

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

about 4 hours ago
रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे
Top News

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

about 4 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!