वीडियो देखिए, ब्रिज के पास फिर हादसा: सर्विस रोड पर स्पीड ब्रेकर और ट्रैफिक व्यवस्था की मांग
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के भंवरकुआं चौराहे स्थित ब्रिज के पास सोमवार को एक और सड़क हादसा हो गया। दो बुलेट सवार युवकों की बाइक एक अन्य बाइक से टकरा गई, जिससे बाइक चालक विशाल मुकेश करोसिया घायल हो गए। हादसे में उनकी एक अंगुली में मामूली फ्रैक्चर हुआ, जबकि दूसरी उंगली में 7 टांके आए हैं।
घायल विशाल का कहना है कि ब्रिज निर्माण के बाद से इस स्थान पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। उनका आरोप है कि सर्विस रोड पर उचित यातायात व्यवस्था और स्पीड ब्रेकर नहीं होने के कारण वाहन तेज रफ्तार में आते हैं, जिससे हादसे हो रहे हैं।
'यहां पहले भी हो चुके हैं कई हादसे'
घायल के अनुसार, दुर्घटना के समय मौजूद लोगों ने भी बताया कि इस स्थान पर पहले भी कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद अब तक सुरक्षा के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए गए हैं।
प्रशासन से सुरक्षा इंतजाम की मांग
विशाल करोसिया ने इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए), इंदौर नगर निगम और यातायात पुलिस से मांग की है कि ब्रिज के पास बनी सर्विस रोड पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं और वाहनों के आने-जाने का सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए यहां नियमित रूप से यातायात पुलिस और यातायात प्रहरियों की तैनाती भी की जाए।
उन्होंने कहा, "आज यह हादसा मेरे साथ हुआ है, कल किसी और के साथ भी हो सकता है। समय रहते सुरक्षा उपाय नहीं किए गए तो बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।"
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!