अनिका के पास वक्त की कमी नहीं, पर इंजेक्शन जल्द लग जाए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्पाइनल मस्कुलर एट्राफी टाइप-2 नामक अतिगंभीर बीमारी से जूझ रही तीन साल की बेबी अनिका शर्मा के पास वक्त तो बहुत है, लेकिन उसे 9 करोड़ रुपए का अमेरिकी इंजेक्शन जितना जल्द लग जाए, उतना उसके जीवन को खतरा कम हो जाएगा। परिजन कह रहे हैं कि ये बात सही नहीं है कि उसके पास सिर्फ एक माह का ही वक्त है।
अनिका ऐसी बच्ची है जो अन्य सामान्य बच्चों की तरह न तो ज्यादा खेल-फिर सकती है और न खा सकती है। उसे चाकलेट पसंद है लेकिन वो खा नहीं सकती। जंकफूड की ओर तो वो देख भी नहीं सकती। कारण ये है कि उसका वजन कंट्रोल करना बहुत जरूरी है।
अभी वो 10.400 किलो की हो चुकी है और उसे 9 करोड़ का अमेरिकी इंजेक्शन उसके 13 किलो वजन का होने से पूर्व लगना है। इस लिहाज से उसके पास वक्त की कमी तो नहीं है लेकिन सभी का मानना है कि उसे जितना जल्दी इंजेक्शन लग जाए, उतना उसके जीवन पर मंडाराया खतरा कम हो जाएगा।
अभी उसके इलाज के लिए करीब 3.40 करोड़ रुपए एकत्र हो चुके हैं और इसमें लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है क्योंकि जो भी संवेदनशील और सेवाभावी व्यक्ति उसके बारे में सुनता है, वो द्रवित हो जाता है और अपनी ओर से जो भी संभव हो सके, मदद करता है। हालांकि अभी 9 करोड़ की मंजिल काफी दूर है और इसे पाने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।
टीम अनिका से जुड़े अनीश पांडे, दिकेश यादव आदि बताते हैं कि लक्ष्य हासिल करने के लिए तमाम कोशिशें कर रहे हैं और जिस तरह से लोग रिस्पांस दे रहे हैं, उससे लगता है कि आवश्यक पैसा एकत्र हो जाएगा। अभी कुछ लोग ये जताने की कोशिश कर रहे हैं कि अनिका के पास मात्र एक माह का वक्त बचा है, जबकि हकीकत ये नहीं है। उसके पास पर्याप्त वक्त है। उसके वजन पर नियंत्रण रखा जा रहा है।
बिटिया के बर्थडे पर पहुंची अनिका, 5100 की मदद
बेबी अनिका कल टीम के सदस्य कमलेश पांचाल की बिटिया के बर्थडे पर पहुंची। वहां उपस्थित स्नेहियों ने बेबी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और मोहन पांचाल की ओर से 5100 रुपए की मदद प्रदान की गई। बेबी को आगे भी मदद देने का भरोसा दिया गया।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!