एनीमिया जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी: 12 दिनों में शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में 20 लाख लोगों तक पहुंचेगा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
समाज में एनीमिया के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से 12 दिवसीय एनीमिया जागरूकता रथ अभियान की शुरुआत मंगलवार को हुई। इस रथ को इंदौर में भ्रमण के लिए राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस वर्ष अभियान रथ इंदौर शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 20 लाख लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। 17 फरवरी से 1 मार्च तक चलने वाला यह 12 दिनी अभियान सांसद सेवा प्रकल्प इंदौर, आयुष मेडिकल वेलफेयर फाउंडेशन एवं एडवांस्ड होम्योपैथिक सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि एनीमिया जागरूकता रथ से समाज में एनीमिया के प्रति काफी जागरूकता आएगी। एनीमिया बीमारी की रोकथाम जागरूकता से संभव है। इस तरह के अभियान समाज के सभी वर्ग को जनजागरूकता की पहल करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
डॉ. ए.के. द्विवेदी ने कहा कि एनीमिया को लेकर समय रहते जांच एवं इलाज कराना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि होम्योपैथी चिकित्सा एनीमिया के विभिन्न प्रकारों में प्रभावी रूप से सहायक सिद्ध हो रही है। वहीं देश में गर्भवती महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के बीच एनीमिया जैसी गंभीर स्वस्थ्य समस्या तेजी से फैल रही है।
रथ के साथ स्टूडेंट्स की टीम भी चलेगी। जो लोगों को पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक करेगी। लोगों को विशेष रूप से “गुड़-चना खाएं, रक्त बढ़ाएं” संदेश के साथ प्रतीकात्मक रूप से गुड़ एवं चना वितरित किया जाएगा। डॉ. द्विवेदी ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति एनीमिया मुक्त अभियान से जुड़ना चाहता है, वह इस मोबाइल नंबर 9826042287 पर संपर्क कर सकता है।
सांसद शंकर लालवानी, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के कुलगुरु प्रो. राकेश सिंघई, कुलसचिव प्रज्वल खरे, डॉ. वैभव चतुर्वेदी, डॉ. अथर्व द्विवेदी, दीपक उपाध्याय, विनय पांडेय सहित समस्त कार्य परिषद सदस्यगण एवं अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
संबंधित समाचार

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की इतनी संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!