प्रेमी और उसकी मां के साथ मिलकर माता-पिता पर चाकू से कर दिया हमला: इश्क की खिलाफत का बेटी ने लिया खूनी इंतकाम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खजराना थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला आया है। प्रेम संबंध का विरोध करने पर एक युवती ने प्रेमी और उसकी मां के साथ मिलकर अपने माता-पिता पर जानलेवा हमला करवा दिया। चाकू से हमले में पिता गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि मां को भी चोटें आई हैं। पिता आईसीयू में हैं।
पुलिस के मुताबिक घटना कृष्णबाग कॉलोनी की है। घायल मेहरबान सिंह (40) ने पुलिस को बताया बेटी प्राची का क्षेत्र के युवक शुभम पल्लव से करीब चार वर्ष से प्रेम संबंध है। परिवार को इसकी जानकारी हाल ही में लगी थी। बीती रात बेटी को इस संबंध को लेकर समझाइश दी और नाराजगी जताई तो विवाद खड़ा हो गया।
परिजनों के अनुसार नाराज होकर प्राची घर से निकल गई। करीब एक घंटे बाद प्रेमी शुभम और उसकी मां किरण पल्लव के साथ लौटी। आते ही तीनों ने विवाद शुरू कर दिया और परिवार के साथ अभद्रता करने लगे।
विवाद बढ़ने पर स्थिति हिंसक हो गई। शुभम ने चाकू से मेहरबान सिंह पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। उनके कंधे, पीठ और पैर पर गंभीर चोटें आईं। खून से लथपथ मेहरबान जमीन पर गिर पड़े। पति को बचाने पहुंचीं पत्नी भी हमलावरों के निशाने पर आ गईं।
उनके साथ मारपीट की गई, बाल पकड़कर घसीटा गया और हाथ पर चाकू मार दिया। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। हमले के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए।
परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से मेहरबान सिंह को तत्काल एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। देर रात तक उनका इलाज जारी रहा।
सूचना मिलने पर खजराना पुलिस पहुंची और की जांच शुरू की। पुलिस ने मेहरबान सिंह की शिकायत पर प्राची, शुभम पल्लव और किरण पल्लव के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!