मेंटेनेंस के नाम पर ‘गुंडागर्दी’ का आरोप: मामला पिगडंबर स्थित ईडन गार्डन सोसायटी का
KHULASA FIRST
संवाददाता

फ्लैट मालिक ने थाना किशनगंज में की शिकायत, पानी-बिजली कनेक्शन काटने और जान से मारने की धमकी से परिवार आहत
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पिगडंबर स्थित ईडन गार्डन सोसायटी में मेंटेनेंस शुल्क के नाम पर जबरन वसूली, पानी-बिजली कनेक्शन काटने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। फ्लैट नंबर 215, ब्लॉक बी निवासी नारायण शर्मा ने थाना किशनगंज में शिकायत कर रोहित अग्रवाल एवं उसके साथियों पर प्रताड़ना व अवैध वसूली के आरोप लगाए हैं।
शिकायतकर्ता नारायण पिता कन्हैयालाल शर्मा (54) ने बताया वर्ष 2016 मंन ब्लॉक बी स्थित फ्लैट नंबर 215 खरीदा था और तब से परिवार सहित वहीं रह रहे हैं। रोहित अग्रवाल और उसके सहयोगियों द्वारा बार-बार नल और बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही है, जिससे परिवार को गंभीर मानसिक और दैनिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पानी की लाइन फोड़ी, कचरा फेंकने का आरोप- शर्मा ने बताया उनके फ्लैट की पानी की पाइपलाइन तोड़ दी गई। आरोपित उनके मकान के सामने कूड़ा-कचरा डालकर माहौल खराब कर रहे हैं। इस तरह की हरकतों से परिवार भयभीत है और सामाजिक रूप से प्रताड़ित महसूस कर रहा है।
41,692 की जबरन वसूली का आरोप- हर माह 700 नहीं दिए तो पानी-बिजली बंद करने की चेतावनी शिकायत में कहा गया है कि रोहित अग्रवाल द्वारा उन्हें लीगल नोटिस भेजकर 41,692 रुपए की बकाया राशि जबरन थोप दी गई। साथ ही प्रतिमाह 700 रुपए नहीं देने पर हर बार नल और बिजली बंद करने की धमकी दी जाती है। परिवार का आरोप है कि मेंटेनेंस शुल्क के नाम पर दबाव बनाकर अवैध वसूली की जा रही है।
बिल्डर गायब, बदलते रहे ‘मेंटेनेंस ठेकेदार’
नारायण शर्मा के अनुसार ईडन गार्डन सोसायटी का निर्माण बिल्डर संदीप बड़जात्या और उनके बेटे ईशान सहित अन्य पार्टनरों द्वारा किया गया था। ए और बी ब्लॉक में कुल 180 फ्लैट हैं। वर्ष 2016-17 से बिल्डर पिता-पुत्र लापता हैं। अन्य पार्टनर राजेश जैन और मयंक जैन द्वारा उन्हें अलग करने की बात कही गई, लेकिन सोसायटी प्रबंधन में लगातार बदलाव होता रहा।
फर्जी पैन कार्ड बनाने का आरोप- शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि उनके पते पर फर्जी पैन कार्ड बनवाया गया, जिसका दुरुपयोग होने की आशंका है। उनका कहना है कि पूर्व में जमीन धोखाधड़ी के मामले में भी महू थाने में शिकायत दर्ज हो चुकी है।
प्रशासन से शिकायत, फिर भी नहीं हुई कार्रवाई- नारायण शर्मा ने बताया उन्होंने पूरे मामले की शिकायत कलेक्टर, एडीएम, एसडीएम और सीएसपी ग्रामीण को भी की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने पुलिस से मांग की है कि रोहित अग्रवाल और उसके साथियों के खिलाफ जबरन वसूली, धमकी और उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई कर उनके परिवार की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
पुलिस कार्रवाई का इंतजार- मामले में थाना किशनगंज पुलिस द्वारा शिकायत प्राप्त होने की पुष्टि की गई है। अब देखना होगा कि आरोपों की जांच कर प्रशासन कब तक कार्रवाई करता है।
ईडन गार्डन सोसायटी का यह मामला न केवल अव्यवस्थित प्रबंधन, बल्कि मेंटेनेंस के नाम पर कथित दबाव और भय के वातावरण की ओर भी इशारा करता है। स्थानीय रहवासी अब निष्पक्ष जांच और स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।
पहले अमित सिन्हा नामक व्यक्ति ने तीन साल तक मेंटेनेंस चार्ज लिया, जो स्वयं को पत्रकार और नेताओं का करीबी बताता था।
इसके बाद अजय सिंह नामक व्यक्ति ने करीब डेढ़ साल तक डरा-धमकाकर वसूली की।
वर्तमान में रोहित अग्रवाल द्वारा मेंटेनेंस चार्ज वसूला जा रहा है, जो कथित रूप से राजनीतिक संरक्षण का हवाला देता है।
शर्मा का आरोप है कि पूर्व में रोहित ने अपनी पत्नी के खाते में भी मेंटेनेंस राशि जमा करवाई थी।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!