फीस विवाद में छात्रा से मारपीट का आरोप: नाक से निकला खून; प्रिंसिपल पर एफआईआर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सतना।
कोलगवां थाना क्षेत्र के कृष्णनगर स्थित सरस्वती विद्यालय में फीस को लेकर विवाद के बीच 10वीं की नाबालिग छात्रा ने प्राचार्य मुद्रिका प्रसाद दुबे पर मारपीट और अभद्रता का आरोप लगाया है। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने प्राचार्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, स्कूल प्रबंधन ने भी छात्रा के चाचा के खिलाफ शिकायत दी है।
छात्रा और उसका भाई इसी स्कूल में कक्षा 10वीं में पढ़ते हैं। छात्रा के मुताबिक, माता-पिता के निधन के बाद पूर्व प्राचार्य ने उनकी पारिवारिक स्थिति को देखते हुए फीस माफ कर दी थी। आरोप है कि नए प्राचार्य ने फीस जमा नहीं होने पर स्कूल में प्रवेश रोकने की बात कही।
छात्रा बोली- प्रिंसिपल के पास गई तो मारपीट की
छात्रा का आरोप है कि 5 अगस्त को दोपहर करीब एक बजे वह अपनी बात रखने प्राचार्य कक्ष में पहुंची थी। इसी दौरान उसके साथ मारपीट की गई, जिससे नाक से खून निकलने लगा और दाहिने हाथ में चोट आई। छात्रा ने घटना के बाद तत्काल इलाज नहीं मिलने का आरोप भी लगाया है।
स्कूल बोला- 58,930 रुपए फीस बकाया
स्कूल प्रबंधन का कहना है कि छात्रा और उसके भाई की पिछले और मौजूदा सत्र की कुल 58,930 रुपए फीस बकाया है। फीस जमा कराने के लिए अभिभावकों को कई बार सूचना देने का दावा किया गया है। प्रबंधन ने छात्रा के चाचा पर अनुचित व्यवहार का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है।
कोलगवां टीआई सुदीप सोनी के मुताबिक, छात्रा की शिकायत पर बीएनएस की धारा 115(2) के तहत केस दर्ज किया गया है। दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच की जा रही है। स्कूल के सीसीटीवी फुटेज भी देखे जाएंगे, जिससे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके।
संबंधित समाचार

रेडक्रॉस ब्लड कॉल:तीन लाख से ज्यादा लोगों को मिला जीवन; रक्तदाता के लिए गाड़ी की सुविधा भी मुफ्त

10 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापे, आठ से लिए सैंपल, गंदगी पर नोटिस:पंडित जी ढाबा, बीकानेर वाला और बर्गर फार्म्स समेत कई दुकानों की जांच, रैकून-पेस्ट कंट्रोल की खामियों का खुलासा

लापरवाही पर दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त:निगम कमिश्नर ने लिया शाखाओं का जायजा; आवेदकों से बातचीत कर जानी समस्याएं

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ पर कैलाश विजयवर्गीय का पलटवार; बोले- ‘यह झूठ की गूंज है’

क्या विजयवर्गीय को अब खटक रहा गौरव रणदिवे का बढ़ता कद:इंदौर की राजनीति में नए समीकरण; पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और मुख्यमंत्री की तारीफ से वरिष्ठ नेताओं की उड़ी नींद

राहुल के सामने मंच पर युवक बोला:या तो हम ठिकाने लग जाएं, या आप अगले प्रधानमंत्री बन जाएं

मां अहिल्या की नगरी में जमीन से आसमान तक छात्रों की गूंज:पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल के नेतृत्व में छात्रों से व्यापक जनसंपर्क

राहुल का तंज:सरकार कम पैसा डालती है, तो स्टूडेंट खतरे में होता है

राहुल गांधी का मुखौटा लगाकर लड़कियों ने किया पैदल मार्च:रीना बौरासी सेतिया के नेतृत्व में जेन-जी का अभिनव प्रयास

राहुल गांधी से बोली छात्रा:सरकार दोहरी नीति अपना रही

राहुल के सामने विद्यार्थियों का दर्द छलका:ओवर एज हो गए

राहुल का कटाक्ष:'शिक्षा कोई लग्जरी नहीं, हर स्टूडेंट का हक'

सरकार पर गरजे राहुल:'सिस्टम चलाना सरकार की जिम्मेदारी, लेकिन उलटा हो रहा'

राहुल गांधी ने कहा:भारत पूरी तरह आजाद नहीं

इंदौर से उठी छात्रों की गूंज देश की आवाज बनेगी:छात्रों के सवालों का आंदोलन है ‘छात्रों की गूंज’: चौधरी

राहुल ने कहा:सिस्टम चलाने वालों के बच्चे विदेश में पढ़ रहे

राहुल गरजे:सिस्टम नहीं चाहता कि स्टूडेंट सवाल पूछे, इसलिए अंधभक्त तैयार करता है

जागरूक नागरिक मंच के राजा की संगीतमय महाआरती:उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

राहुल बोले:सिस्टम की टॉप लेयर पर 6 लोग

अहंकार, अनुशासन और राष्ट्रीय चरित्र:उज्जैन से संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का दूरगामी संदेश; धर्म को रिलीजन समझने की भूल से लेकर अहंकार के नियंत्रण तक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!