प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप: तीन लोगों पर केस दर्ज; प्रचार सामग्री जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सीधी।
बहरी थाना क्षेत्र में प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके से धर्म प्रचार में इस्तेमाल की जा रही सामग्री भी जब्त की है।
मिली थी लिखित शिकायत
बहरी थाना प्रभारी राजेश पांडेय के मुताबिक, शनिवार को इस संबंध में लिखित शिकायत मिली थी। शिकायत में राजेन्द्र बहादुर सिंह, राजपति सिंह और गिब्सन थोमस पर प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया गया था।
शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
शिकायत मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की तस्दीक की। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में शिकायत से जुड़े तथ्य सामने आने के बाद तीनों आरोपितों के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता से संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने मौके से धर्म प्रचार में इस्तेमाल की जा रही सामग्री को जब्त कर लिया है। जब्त सामग्री को जांच का हिस्सा बनाया गया है।
साक्ष्यों के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई
पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है। जांच के दौरान सामने आने वाले साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों, मौके से मिली सामग्री और अन्य संबंधित तथ्यों की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

युवाओं में साफ नजर आई राहुल की दीवानगी:‘छात्रों की गूंज' में बुलंद हुई ‘जेन-जी' की आवाज

किसने कहा:सिर्फ शराबबंदी से नहीं सुलझेगी जहरीली शराब की समस्या

दिनदहाड़े युवक की हत्या:चलती बाइक पर दोस्त ने सिर में मारी गोली; 15 दिन पुरानी रंजिश का लिया बदला

पिता से 5 लाख ऐंठने का प्लान:खुद के अपहरण की कहानी रची; वीडियो कॉल और सीसीटीवी से हुआ खुलासा

युवाओं के लिए खुशखबरी:MP में 85 हजार सरकारी पदों पर भर्ती की तैयारी; ये पद भी होंगे शामिल

पीसीसी चीफ बोले:मुख्यमंत्री के पास अब 800 दिन का समय बचा; हर जिले में छात्रों और अभिभावकों के साथ होगा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम

छात्रों की गूंज कार्यक्रम में स्टूडेंट्स के प्रोफेसर बने राहुल:1 घंटे की क्लास में बताई सिस्टम की सच्चाई

मोटर चालू करने के दौरान हादसा:किसान को लगा करंट; स्टार्टर का स्विच दबाते ही गिर पड़े, हुई मौत

दिनदहाड़े दो फ्लैट्स के ताले टूटे:सोने-चांदी के जेवर और 35 हजार रुपए ले गए बदमाश; सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध हिरासत में

रेडक्रॉस ब्लड कॉल:तीन लाख से ज्यादा लोगों को मिला जीवन; रक्तदाता के लिए गाड़ी की सुविधा भी मुफ्त

10 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापे, आठ से लिए सैंपल, गंदगी पर नोटिस:पंडित जी ढाबा, बीकानेर वाला और बर्गर फार्म्स समेत कई दुकानों की जांच, रैकून-पेस्ट कंट्रोल की खामियों का खुलासा

लापरवाही पर दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त:निगम कमिश्नर ने लिया शाखाओं का जायजा; आवेदकों से बातचीत कर जानी समस्याएं

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ पर कैलाश विजयवर्गीय का पलटवार; बोले- ‘यह झूठ की गूंज है’

क्या विजयवर्गीय को अब खटक रहा गौरव रणदिवे का बढ़ता कद:इंदौर की राजनीति में नए समीकरण; पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और मुख्यमंत्री की तारीफ से वरिष्ठ नेताओं की उड़ी नींद

राहुल के सामने मंच पर युवक बोला:या तो हम ठिकाने लग जाएं, या आप अगले प्रधानमंत्री बन जाएं

मां अहिल्या की नगरी में जमीन से आसमान तक छात्रों की गूंज:पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल के नेतृत्व में छात्रों से व्यापक जनसंपर्क

राहुल का तंज:सरकार कम पैसा डालती है, तो स्टूडेंट खतरे में होता है

राहुल गांधी का मुखौटा लगाकर लड़कियों ने किया पैदल मार्च:रीना बौरासी सेतिया के नेतृत्व में जेन-जी का अभिनव प्रयास

राहुल गांधी से बोली छात्रा:सरकार दोहरी नीति अपना रही

राहुल के सामने विद्यार्थियों का दर्द छलका:ओवर एज हो गए
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!