कैलाश पर लग रहे आरोपों का आकाश ने दिया जवाब-: सेवा में लगे हैं, मतलब ये नहीं कि हम दोषी हैं
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पूर्व विधायक और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के पुत्र आकाश विजयवर्गीय द्वारा कल किया गया एक ट्वीट भाजपा के भीतर और बाहर सुर्खियों में छा गया है। इसमें वे पिता पर लग रहे आरोपों पर कड़ा जवाब दे रहे हैं। उन्होंने कहा- सेवा में लगे हैं, मतलब ये नहीं कि हम दोषी हैं। स्थिति सामान्य होने पर विस्तार से चर्चा करेंगे।
आकाश का ट्विट ऐसे वक्त में आया है जबकि भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों के मामले में उनके पिता और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर अंगुलियां उठ रही हैं। कांग्रेस तो उनसे इस्तीफा मांग रही है और सारा दोष उन पर ही मढ़ रही है जबकि भाजपा के भीतर भी उनका विरोधी धड़ा इंदौर से लेकर दिल्ली तक माहौल बनाने में लगा है।
यहां तक कि कैलाश विजयवर्गीय से इस्तीफा मांगे जाने की खबरें भी उड़ाई गई। तर्क दिया गया कि पार्टी डैमेज कंट्रोल करना चाहती है। ये भी कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी नहीं चाहते कि वे मंत्री रहें। दूसरी ओर, ये भी खबर चल रही है कि विजयवर्गीय को इंदौर, मप्र से हटाकर राष्ट्रीय स्तर पर कोई जिम्मेदारी दी जा रही है।
बहरहाल, तमाम अफवाहों और अटकलों के बीच कल उनके पुत्र पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय का ट्विट भाजपा के भीतर और बाहर सुॢखयों में छा गया। उन्होंने लिखा-एक बात साफ करना चाहता हूं।
मैदान में खड़े हैं, सेवा में लगे हैं, मतलब ये कतई नहीं की दोषी हैं। बुरे वक्त में साथ देने की पुरानी आदत है। एक बार स्थिति सामान्य हो जाएं, फिर इस पर विस्तार में चर्चा करेंगे।
ऊं नम: शिवाय। इस ट्विट को मंत्री पिता पर लग रहे आरोपों का कड़ा जवाब माना जा रहा है। इसमें वे पिता का बचाव करते सेवा और दोष के बीच का अंतर विरोधियों को समझा रहे हैं। साथ ही, इसकी भाषा को विरोधियों को दी गई चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है।
भागीरथपुरा घटना में जिस तरह से पार्टी के कई नेताओं ने पल्ला झाड़ा, वह भी कहीं ना कहीं आकाश के जेहन में है जो शब्दों के जरिेए निकला है। आकाश 2018 में इंदौर तीन से विधायक रह चुके हैं। अभी वे पिता की विधानसभा क्षेत्र क्र. 1 में सक्रिय हैं। इसी क्षेत्र में भागीरथपुरा दूषित पानी का कांड हुआ है।
कांग्रेस मंत्री विजयवर्गीय को घेर रही है। आकाश ने अपने ट्विट में खुद के साथ पिता की तस्वीर भी अपलोड की है। प्रभु शिव की फोटो भी है। संदेश साफ है कि भागीरथपुरा कांड में पिता कतई दोषी नहीं हैं।
वो केवल इसलिए मैदान में उतरे हुए हैं क्योंकि वह बुरे वक्त में हमेशा लोगों के साथ खड़े होते हैं। वो विरोधियों से कह रहे हैं कि स्थिति सामान्य होने पर विस्तार से चर्चा करेंगे यानी तब हर आरोप का जवाब देंगे। मंत्री विजयवर्गीय पहले ही कह चुके हैं कि घटना के लिए अधिकारी दोषी है और उन पर कार्रवाई की गई है।
दिल्ली-भोपाल तक जा चुके हैं विजयवर्गीय
भागीरथपुरा कांड के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भोपाल में प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और दिल्ली में भी कई नेताओं से मिल चुके हैं। इसके बाद वे मीडिया से मुलाकात नहीं कर रहे हैं और कोई बयान नहीं दे रहे हैं। हालांकि वे इंदौर में अधिकारियों की बैठक ले रहे हैं।
संबंधित समाचार

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!