अग्निवीर पर शादी का झांसा देकर रेप और हत्या का आरोप: जबरन गर्भपात कराया; अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
एक अग्निवीर के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, जबरन गर्भपात कराने और जहरीला पदार्थ खिलाकर युवती की हत्या करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने युवती के मृत्यु पूर्व बयान, परिजनों की गवाही और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है।
शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप
आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम पंजाब रवाना हो गई है। आरोपी की पहचान विकास बघेल, निवासी खुर्दपाल, चीनौर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक करीब तीन साल पहले 19 वर्षीय युवती के साथ विकास की शादी की बातचीत चली थी, लेकिन दोनों परिवारों की सहमति नहीं बनने के कारण रिश्ता तय नहीं हो सका।
फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल करने लगा
इसके बावजूद विकास युवती के संपर्क में बना रहा। आरोप है कि उसने शादी का भरोसा देकर करीब तीन साल तक युवती से कई बार दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने युवती के अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए और बाद में इन्हें लेकर उसे ब्लैकमेल करने लगा।
प्रेग्नेंट होने पर निजी अस्पताल में कराया गर्भपात
पुलिस के मुताबिक, लगातार संबंधों के चलते वर्ष 2025 में युवती गर्भवती हो गई थी। आरोप है कि विकास उसे एक निजी अस्पताल ले गया, जहां उसका गर्भपात करा दिया गया। इसके बाद युवती लगातार विकास पर शादी करने का दबाव बनाने लगी।
फोटो-वीडियो डिलीट करने को लेकर हुआ विवाद
घटना 7 अगस्त 2026 की बताई जा रही है। विकास ने युवती को बातचीत के लिए बुलाया था। युवती परिजन को बिना बताए घर से निकली थी। उसके ममेरे भाई ने उसे पोसम्पा कैफे के पास छोड़ा था।
आरोप है कि वहां से विकास उसे हजार बिस्तर अस्पताल के पास एक कमरे में ले गया। युवती ने उससे अपने अश्लील फोटो और वीडियो डिलीट करने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ।
जहरीला पदार्थ खिलाया
परिजनों और युवती के बयान के आधार पर आरोप है कि विकास ने इसी दौरान उसे जबरदस्ती जहरीला पदार्थ खिलाकर पानी पिला दिया और वहां से फरार हो गया। इसके बाद वह पंजाब जाकर ड्यूटी जॉइन कर गया।
मौत से पहले दिए बयान को पुलिस ने बनाया अहम आधार
जहरीला पदार्थ खाने के बाद युवती की तबीयत बिगड़ गई। उसने परिजन को फोन किया, जिसके बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत से पहले युवती ने पुलिस को अपना बयान दिया था।
परिजनों ने उसका एक वीडियो भी पुलिस को सौंपा है, जिसमें वह विकास पर जहरीला पदार्थ देने का आरोप लगाती नजर आ रही है।
पंजाब से आरोपी को गिरफ्तार करने रवाना हुई पुलिस
सिरोल थाना प्रभारी गोविंद बगोली के मुताबिक, युवती के मृत्यु पूर्व बयान, परिजनों की गवाही और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर विकास के खिलाफ हत्या, दुष्कर्म और जबरन गर्भपात कराने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पंजाब रवाना हो गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर ग्वालियर लाने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी।
संबंधित समाचार

रबर के महंगे उपकरण की जगह सस्ते और कमजोर वाल्व लगा दिए:नर्मदा-मालवा गंभीर लिंक परियोजना में लाखों के भ्रष्टाचार की बाढ़

60 लाख बकाया के बावजूद पटाखा बाजार को जमीन:विवादित भूमि पर अनुमति का सवाल

भारत-वेस्टइंडीज T20 की तैयारी तेज:मैच से पहले वेस्टइंडीज टीम ने की ये डिमांड

सनकी आशिक ने महिला को दी धमकी:दोस्ती के बाद बनाया शादी का दबाव; आरोपी हिरासत में

सड़क पर उतरे छात्र:टीचर पर लगाए ये गंभीर आरोप; DEO बोले- विभागीय जांच शुरू

सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी:50 से ज्यादा महिलाओं के बनाए आपत्तिजनक वीडियो; ASI-डॉक्टर और साध्वी भी हुई शिकार

सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही:श्रीकृष्ण डायग्नोस्टिक सेंटर पर सील ठोंकने की मांग

CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत:निलंबन की मांग खारिज; चुनाव आयोग से मांगा जवाब

ड्रग्स के खिलाफ बजा बिगुल:पक्का इंदौरी अखबार ‘खुलासा फर्स्ट’ को ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में मिला देश के गृहमंत्री का साथ

अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत:200 लोग क्वारंटीन; सैंपल वाली टेस्ट ट्यूब टूटने से फैली दहशत, जानिए कितना है खतरनाक

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र:की ये मांग; आंदोलन और भूख हड़ताल का भी किया जिक्र

नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:इन मांगों को लेकर धरने पर बैठे; काम बंद करने की दी चेतावनी

सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज:कहा- मुख्यमंत्री बनते ही पता चला इतनी भारी मार पड़ती है; लाड़ली बहना ही बहुत महंगी पड़ गई

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना:बोले- चुनाव हारने का रिकॉर्ड; जनता में भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रिटायर्ड एसआई को ठगा; प्रोसेसिंग के नाम पर ऐंठे रुपए

पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच:मैच से पहले रोलर स्टेडियम पहुंचे; जानिए क्या होगा बदलाव

तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत:मेट्रो डिवाइडर से टकराकर व्यापारी की गई जान; प्रॉपर्टी ब्रोकर का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!