किस अफवाह के बाद युवक को पीटा: हाथ-पैर बांधकर कहां गिरा दिया; वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने क्या किया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मंदसौर।
बच्चा चोरी की अफवाह के चलते एक युवक को बेरहमी से पीटा गया। यह घटना रविवार शाम नरसिंहपुर क्षेत्र में हुई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। भीड़ ने शक के आधार पर युवक को बच्चा चोर मानकर हाथ-पैर बांधकर जमीन पर गिराया और लात-घूंसों से मारपीट की। पुलिस जांच में युवक मानसिक रूप से कमजोर पाया गया। सोमवार को पुलिस ने मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
घटना का विवरण
जानकारी के अनुसार, रविवार शाम नरसिंहपुर क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति घूमता हुआ दिखाई दिया। कुछ लोगों ने उसे बच्चा चोरी के शक में पकड़ लिया। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोग जमा हो गए और युवक की पिटाई शुरू कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भीड़ ने युवक को बेरहमी से मारा और घटनास्थल पर तनावपूर्ण माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर पुलिस समय पर नहीं पहुंचती, तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी।
पुलिस ने युवक को बचाया
सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले आई। थाने में पूछताछ के दौरान युवक स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाया। आसपास के लोगों ने बताया कि वह पहले भी क्षेत्र में घूमता पाया गया था और मानसिक रूप से कमजोर है। प्रारंभिक जांच में बच्चा चोरी की कोई शिकायत नहीं मिली और स्थानीय निवासियों द्वारा कोई औपचारिक शिकायत भी नहीं की गई थी।
पुलिस ने संज्ञान लिया
घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया और एफआईआर दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। युवक का मेडिकल परीक्षण कराया गया और उसके इलाज व आश्रय की व्यवस्था की गई। आरोपियों की पहचान इस प्रकार है: दीपक पिता गोवर्धन कुमावत, 25 वर्ष, नरसिंहपुरा नयागांव, मंदसौर, कुंदन पिता भारत चनाल, 22 वर्ष, मदारपुरा, मंदसौर, भारत पिता श्यामलाल चनाल, 50 वर्ष, मदारपुरा, मंदसौर
पुलिस की अपील
कोतवाली टीआई पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें। अफवाहों पर ध्यान न दें और कानून को हाथ में न लें। हाल के दिनों में बच्चा चोरी की अफवाहों के चलते प्रदेश के कई क्षेत्रों में मारपीट की घटनाएं सामने आई हैं। प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने, संयम बरतने और किसी भी जानकारी की पुष्टि किए बिना कार्रवाई न करने की अपील की है।
संबंधित समाचार

दीपावली पर मिठास के बाजार में मिलावट का खतरा:हर बार छापे हर साल वही सवाल

अनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम:नर्मदा के चौथे चरण के लिए 1,320 करोड़ से अधिक के अनुबंध

मध्य प्रदेश में निवेश को नई रफ्तार देने की तैयारी:एक लाख करोड़ के निवेश की संभावनाओं पर मुख्यमंत्री का फोकस; मकान बनाने तक सीमित नहीं रहेगा शहरी विकास, रोजगार और उद्योगों के केंद्र बनेंगे शहर

दूसरों को नसीहत खुद की व्यवस्था पर चुप्पी:एलआईजी चौराहे पर पतरे धोने में बहाया हजारों लीटर पानी; लीकेज वाले टैंकर ने भी सड़क पर बहाया जल

हम करें राष्ट्र आराधन:इंदौर में आज संघ का ऐतिहासिक शक्ति प्रदर्शन; शताब्दी वर्ष के समापन पर जुटेंगे 1 लाख स्वयंसेवक

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय किस अधिकारी के बारे में बोले- ‘यू आर ए वेरी गुड लीडर आफ्टर रिटायरमेंट’:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मुस्कराए बिना नहीं रह सके; मंत्री तुलसी सिलावट भी नहीं रोक पाए अपनी हंसी, टिप्पणी बनी चर्चा का विषय

किसान की बेरहमी से हत्या:घर में घुसकर तलवार-लाठियों से किया हमला; बेटा घायल, 4 साल की पोती का पैर टूटा

मध्य प्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव:भाजपा ने हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार; भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने नाम पर लगाई मुहर

चक्रवाती तूफान अर्नब ने मचाई तबाही:135 किमी की रफ्तार से चली हवाएं; कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, 3 की मौत, 57 हजार लोगों को किया शिफ्ट

वीडियो देखिये, अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026:शहरी विकास, आधारभूत संरचना और सतत विकास को गति मिलेगी; महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों एवं वित्तीय अनुबंधों का आदान-प्रदान

नाबालिगों से यौन शोषण का मामला:आरोपी प्यारे मियां को 10 बार उम्रकैद की सजा; सहयोगी को 20 साल की कैद

अब कचरे के बदले मिलेगा नाश्ता और जरूरत का सामान:इस शहर में शुरू होंगे कचरा कैफे; इनको भी मिलेगा मौका

राजधानी में 700 किलो एनालॉग पनीर जब्त:मुरैना से ट्रेन के जरिए पहुंची थी खेप; रेलवे स्टेशन के बाहर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

अर्बन इनोवेशन गैलरी में डिजिटल माध्यमों से दिखाई गईं उपलब्धियां और नवाचार:मुख्यमंत्री ने किया विभागीय ई-बुक का अवलोकन; 6D VR तकनीक से महाकालेश्वर मंदिर की भस्म आरती के वर्चुअल दर्शन किए

भारतीय एथलीट नीरज यादव का निधन:सुसाइड की आशंका; एशियन पैरा गेम्स में जीते थे 3 गोल्ड मेडल, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 का सोलर राउंड टेबल से प्रारंभ:नगरीय विकास में सौर ऊर्जा और वित्तीय नवाचार पर मंथन; 20 से अधिक निवेशकों ने लिया भाग

वीडियो देखिये, नशे में कारों में तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार:कान पकड़कर मंगवाई माफी, नुकसान की भरपाई भी कराई

देवास जहरीली शराबकांड में बड़ा खुलासा:इंदौर से जुड़े तार; ऐसे की जाती थी तैयार, लाइसेंसी पेटियों में भरकर बेचा

यात्री सुविधाओं के अंक बढ़े, लेकिन रैंकिंग में एक पायदान फिसला एयरपोर्ट:अपेक्षित बढ़त नहीं मिल सकी, पहले नंबर पर यह शहर

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:स्कूटी से सप्लाई हो रही थी विदेशी शराब; इतने का माल जब्त, घर से भी मिली बोतलें
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!