महापौर की फटकार के बाद खालसा स्टेडियम की सौ दुकानों के ताले खोले: खालसा एजुकेशन सोसायटी से टैक्स वसूलना है; दुकानें क्यों सील की
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम राजस्व विभाग ने वसूली अभियान के दौरान मनमानी कर खालसा स्टेडियम की करीब सौ दुकाने सील कर दी थीं। व्यापारी मिलने पहुंचे तो महापौर ने राजस्व अधिकारी को फटकार लगाते हुए सभी दुकानों के ताले खुलवाए। साथ ही चेतावनी दी दुकानदार पर राशि बकाया है तो जानकारी देकर वसूली की जाए। बिना नोटिस दुकानें कैसे सील कर सकते हैं।
निगमायुक्त क्षितिज सिंघल के निर्देश पर नगर निगम अपर आयुक्त श्रृंगार श्रीवास्तव के नेतृत्व में वसूली अभियान शुरू किया गया है। पहले दिन सहायक राजस्व अधिकारी ने खालसा एजुकेशन सोसायटी पर बकाया करीब डेढ़ करोड़ रुपए टैक्स के एवज में खालसा स्टेडियम की करीब सौ दुकानें सील कर दी थीं। इससे व्यापारियो में हडक़ंप मच गया। परेशानी व्यापारी महापौर पुष्यमित्र भार्गव के पास पहुंचे।
महापौर ने मामला समझकर राजस्व विभाग के अपर आयुक्त को फटकार लगाई। चेतावनी भरे लहजे में कहा तत्काल दुकानों के ताले खोलो फिर दुकानदारों को बताओ को कितनी राशि जमा करना है। बिना नोटिस दुकानें कैसे सील की जा सकती हैं?
स्वामित्व का विवाद कोर्ट में... महापौर के तल्ख रवैये से घबराकर निगम राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने दुकानें खोल दी। महापौर ने कहा टैक्स खालसा एजुकेशन सोसायटी पर बकाया है। उससे वसूली की जाए। दुकानदारो का मालिकाना हक को लेकर हाईकोर्ट में विवाद चल रहा है।
दुकानदार निगम को किराया जमा करा रहे हैं लेकिन उनके संपत्तिकर खाते भी नहीं हैं फिर भी निगम अफसरों ने करीब सौ दुकाने सील कर दी। यह गैरजिम्मेदाराना हरकत है। इस तरह की कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महापौर के निर्देश पर अधिकारी ने दुकानदारों से चर्चा करने की बात कही तो महापौर भडक़ गए और कहा पहले दुकानों के ताले खोलो उसके बाद व्यापारी मुलाकात करेंगे।
दूसरे दिन सवा करोड़ की वसूली
वसूली अभियान के दूसरे दिन बकायादारों की संपत्ति की नपती व सीमांकन किया गया और जब्ती-कुर्की कर बकाया टैक्स वसूला गया। रंजीत आनंद धाम कॉलोनी पर नीलामी की प्रक्रिया प्रारंभ कर सूचना बोर्ड लगाया। करीब 1 करोड़ 22 लाख से अधिक राजस्व वसूल किया। जोन 22 ने सबसे अधिक राशि वसूली जबकि जोन 6 सबसे फिसड्डी रहा। अन्य जोन में वसूली जोरदार रही।
जब्ती-कुर्की कर वसूली
शहरभर में संपत्ति कर बकायादारों के विरुद्ध जब्ती-कुर्की, संपत्ति सीलिंग एवं नीलामी जैसी कठोर कार्रवाई की गई। जोन-2 के नॉर्थ राजमोहल्ला में एक दुकान को 1 लाख 2,840 रुपए टैक्स बकाया होने पर सील किया गया। जोन- 22 के वार्ड 31 में कृष्णा बिजनेस सेंटर में दर्जनभर प्रतिष्ठानों की जब्ती-कुर्की की की गई।
रंजीत आनंद धाम कॉलोनी में भवन क्रमांक 265 पर नीलामी का बोर्ड लगाया गया। जोन 7 वार्ड 29 में गिरीश पिता गिरधारीलाल खंडेलवाल 13 सीएच स्कीम नंबर 74 पर करीब 1 लाख 73,646 रुपए, खंडेलवाल रोड लाइंस 105 सीएच स्कीम नंबर 74 पर करीब 2 करोड़ 4,346.28 रुपए बाकी होने पर जब्ती कार्रवाई की गई।
तालाबंदी पर भरे डेढ़ लाख रुपए
जोन 22 वार्ड 35 में संजय पिता लखमीचंद वासवानी के सर्वे नं. 57/1/18, लसूड़िया मोरी देवास नाका पर करीब 1 लाख 53,932 रुपए टैक्स बकाया होने पर तालाबंदी की गई। इसके बाद संपत्तिधारक ने 1 लाख 54 हजार रुपए जमा कराए। रामभजन शर्मा 2/1 आजाद नगर पर करीब 1 लाख 97,995 रुपए टैक्स बकाया होने पर जब्ती कार्रवाई की गई।
संबंधित समाचार

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!