इंडिगो के बाद एयर इंडिया ने दिया झटका: अचानक रद्द हुई फ्लाइट; यात्री परेशान
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के देवी अहिल्या बाई होलकर एयरपोर्ट पर हवाई यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। जहां एक तरफ इंडिगो की उड़ानों के लगातार रद्द होने से लोग दूसरी एयरलाइंस की ओर रुख कर रहे थे, वहीं अब सरकारी एयरलाइन एयर इंडिया ने भी यात्रियों को बड़ा झटका दे दिया है।
एयर इंडिया की फ्लाइट रद्द
सोमवार की सुबह, दिल्ली–इंदौर–दिल्ली रूट पर संचालित होने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट ने यात्रियों की मुश्किलें कई गुना बढ़ा दीं। इस फ्लाइट के समय में बार-बार बदलाव किया गया और अंततः इसे अचानक रद्द कर दिया गया।
बड़ी संख्या में दिल्ली जाने वाले यात्रियों को इस फैसले से भारी असुविधा का सामना करना पड़ा और नाराज यात्रियों ने एयरपोर्ट पर अपना कड़ा विरोध भी दर्ज कराया।
मिली जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया की यह उड़ान (फ्लाइट नंबर) सुबह 7:15 बजे दिल्ली से इंदौर आती है और 8:00 बजे इंदौर से दिल्ली के लिए रवाना होती है।
आज सुबह यात्रियों को सबसे पहले 9 बजे, फिर 10 बजे और उसके बाद 11 बजे उड़ान भरने का मैसेज मिला। हालांकि, सुबह 9 बजे के आसपास अचानक यात्रियों को फ्लाइट रद्द होने का संदेश प्राप्त हुआ।
ट्रेवल एजेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (TAFI) के प्रदेश अध्यक्ष, अमोल कटारिया, जो स्वयं इसी फ्लाइट से यात्रा करने वाले थे, ने बताया कि उड़ान रद्द होने का कोई स्पष्ट और पुख्ता कारण नहीं बताया गया।
जाँच में यह भी सामने आया कि दिल्ली में विमान उपलब्ध था। हालांकि सुबह घने कोहरे के कारण कुछ उड़ानें प्रभावित हुई होंगी, लेकिन इस महत्वपूर्ण रूट की फ्लाइट को रद्द करने की वजह अब भी सवालों के घेरे में है।
इंडिगो की स्थिति में आ रहा सुधार
दूसरी ओर, इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानों को लेकर यात्रियों के लिए थोड़ी राहत की खबर है। 1 दिसंबर से लगातार जारी उड़ानें रद्द होने का सिलसिला अब धीमा पड़ता दिख रहा है।
सोमवार को इंडिगो की सिर्फ दो उड़ानें निरस्त हुईं, जिसमें दिल्ली–इंदौर–दिल्ली की सुबह की एक फ्लाइट शामिल है। अन्य सभी उड़ानों का संचालन सामान्य बताया गया है। उम्मीद है कि अगले एक से दो दिनों में इंदौर एयरपोर्ट पर हालात पूरी तरह सामान्य हो जाएंगे।
यात्रियों के लिए विकल्प
एयरपोर्ट पर हंगामा होने के बाद, एयर इंडिया ने प्रभावित हुए सभी यात्रियों को पूरा रिफंड या बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के री-बुकिंग का विकल्प देने की बात कही है।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!