तूफानी तेजी के बाद सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट: चांदी इतनी हो गई सस्ती; सोने के दाम भी हुए धड़ाम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
लगातार रिकॉर्ड तोड़ तेजी के बाद शुक्रवार को सोना और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। जैसे ही बाजार खुला, MCX पर गोल्ड-सिल्वर के दाम क्रैश हो गए। सबसे ज्यादा गिरावट चांदी की कीमतों में दर्ज की गई, जबकि सोना भी एक झटके में हजारों रुपए सस्ता हो गया।
चांदी एक दिन में 44,000 रुपए तक टूटी
गुरुवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी ने इतिहास रच दिया था और पहली बार 4 लाख रुपए प्रति किलो का आंकड़ा पार किया था। कारोबार के अंत में यह 3,99,893 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई थी।
लेकिन शुक्रवार को बाजार खुलते ही 5 मार्च एक्सपायरी वाली चांदी का वायदा भाव 23,993 रुपए की गिरावट के साथ 3,75,900 रुपए प्रति किलो पर आ गया।
अगर चांदी के लाइफटाइम हाई 4,20,048 रुपए प्रति किलो से तुलना करें, तो एक ही दिन में इसमें 44,148 रुपए की भारी गिरावट दर्ज की गई है, जो निवेशकों के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है।
सोना भी हुआ धड़ाम
चांदी के साथ-साथ सोने की कीमतों में भी जबरदस्त गिरावट देखी गई। गुरुवार को गोल्ड ने तेज उछाल के साथ नया ऑल टाइम हाई बनाया था और अंत में 1,83,962 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
लेकिन शुक्रवार को 2 अप्रैल एक्सपायरी वाले गोल्ड फ्यूचर की शुरुआत होते ही यह 8,862 रुपए टूटकर 1,75,100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। अगर गुरुवार के लाइफटाइम हाई 1,93,096 रुपए से देखें, तो सोने की कीमत में 17,996 रुपए की बड़ी गिरावट आ चुकी है।
सोना-चांदी क्यों गिरे? जानिए बड़ी वजह
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सोना और चांदी के दाम तेजी से नए हाई लेवल पर पहुंचने के बाद बाजार में जबरदस्त मुनाफावसूली देखने को मिली।
रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद निवेशकों ने की बिक्री
ग्लोबल मार्केट में दबाव, शॉर्ट टर्म ट्रेडर्स का एग्जिट इन सभी वजहों से चांदी की कीमत में अचानक भारी गिरावट दर्ज की गई है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!