खबर
Top News

वराह रैली पर रोक के बाद एक्शन: आयोजकों को घर से हिरासत में लिया; सुरक्षा के लिए 1000 पुलिसकर्मी तैनात

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

15 सितंबर 2026, 11:59 am
शेयर करें:
वराह रैली पर रोक के बाद एक्शन

खुलासा फर्स्ट, धार।
मध्यप्रदेश के धार में 15 सितंबर को प्रस्तावित वराह रैली को लेकर प्रशासन और आयोजकों के बीच टकराव की स्थिति बन गई। सनातन प्रहरी दल ने धार पीजी कॉलेज से विजय कीर्ति मंदिर तक रैली निकालने का ऐलान किया था।

कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए अनुमति नहीं दी
इसको लेकर जिला प्रशासन ने कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए अनुमति नहीं दी। इसके बावजूद आयोजकों के रैली निकालने पर अड़े रहने के बाद पुलिस ने मुख्य आयोजकों समेत सात लोगों को हिरासत में ले लिया।

सुबह-सुबह आयोजकों के घर पहुंची पुलिस
रैली को लेकर पुलिस ने सुबह ही कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस टीम मुख्य आयोजकों के घर पहुंची और उन्हें अपने साथ ले जाने लगी। इस दौरान आयोजकों ने पुलिसकर्मियों से पूछा कि उन्हें कहां ले जाया जा रहा है।

उन्होंने आशंका जताई कि कहीं पुलिस उनका एनकाउंटर करने के लिए तो नहीं ले जा रही। पुलिसकर्मियों ने उन्हें बताया कि सुरक्षा कारणों से उन्हें थाने ले जाया जा रहा है। इसके बाद आयोजक पुलिस की गाड़ी में बैठ गए और उन्हें थाने ले जाया गया।

सुरक्षा के लिए 1000 पुलिसकर्मी तैनात
धार एएसपी विजय डाबर के मुताबिक, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सात लोगों को कस्टडी में लिया गया है। प्रशासन ने प्रस्तावित रैली को अनुमति नहीं दी है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब 1000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

रैली के प्रस्तावित मार्ग और आसपास के इलाकों में पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। स्थिति पर नजर रखने के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

लाट मस्जिद को विजय मंदिर बताने का दावा
पूरा विवाद धार के गंजीखाना क्षेत्र स्थित लाट मस्जिद (विजय मंदिर) को लेकर है। सनातन प्रहरी समिति का दावा है कि यह इमारत परमारकालीन मार्तंड प्रसाद यानी विजय मंदिर है। समिति का कहना है कि परिसर में भगवान वराह का चित्र भी मौजूद है।

इसी दावे को लेकर संगठन ने 15 सितंबर को वराह रैली निकालने की तैयारी की थी। रैली का प्रस्तावित मार्ग धार पीजी कॉलेज से विजय कीर्ति मंदिर तक रखा गया था।

प्रचार सामग्री हटाने का लगाया आरोप
इससे पहले सनातन प्रहरी के पदाधिकारी अंशुल शर्मा और संयोजक विक्रम रोंदले ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि भगवान वराह से जुड़ी प्रचार सामग्री हटाया जाना गलत और दुखद है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि कुछ स्थानों पर भगवान के चित्र वाले पोस्टर फाड़े गए। हालांकि, इन आरोपों पर प्रशासन की ओर से अलग पक्ष सामने आया है।

ASI संरक्षित स्थल आम लोगों के लिए बंद
विवाद को देखते हुए जिला प्रशासन ने 15 सितंबर से विजय कीर्ति मंदिर को कुछ समय के लिए आम लोगों के लिए बंद रखने का फैसला किया है। यह इमारत भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की संरक्षित इमारत है।

कलेक्टर राजीव रंजन मीना ने बताया कि कानून-व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

संबंधित समाचार

केंद्र सरकार का बैंकों को सख्त आदेश
Top News

केंद्र सरकार का बैंकों को सख्त आदेश:इतने रुपए तक UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा चार्ज

24 minutes ago
बारिश से बिगड़े हालात
Top News

बारिश से बिगड़े हालात:केदारनाथ यात्रा लगातार तीसरे दिन बंद; 500 श्रद्धालु फंसे, 5 राज्यों में वर्षा का अलर्ट

38 minutes ago
बेटे ने की पिता की बेरहमी से हत्या
Top News

बेटे ने की पिता की बेरहमी से हत्या:कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट

about 1 hour ago
4 मासूम भाइयों की कुएं में डूबने से मौत
Top News

4 मासूम भाइयों की कुएं में डूबने से मौत:छुट्टी के दिन खेत की ओर घूमने निकले थे; एक को बचाने में सभी ने जान गवाई

about 1 hour ago
गणेश उत्सव जुलूस में चाकूबाजी
Top News

गणेश उत्सव जुलूस में चाकूबाजी:एक की मौत; दूसरा ICU में भर्ती, डीजे के पीछे नाचते समय हुआ विवाद

about 1 hour ago
पुलिस की नजर में चवन्नी छाप है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट
Top News

पुलिस की नजर में चवन्नी छाप है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:जिनकी ओट में छिपा है वो भी नहीं बचेंगे, बनेंगे आरोपी

about 18 hours ago
अब यहां शराब पीने से बिगड़ी दो लोगों की तबीयत
Top News

अब यहां शराब पीने से बिगड़ी दो लोगों की तबीयत:अलग-अलग दुकानों से ली थी; जांच में जुटा प्रशासन

about 18 hours ago
गांधी नगर की आइडीए मल्टी में बड़ा हादसा टला, ई- ब्लॉक में धंसी जमीन
Top News

गांधी नगर की आइडीए मल्टी में बड़ा हादसा टला, ई- ब्लॉक में धंसी जमीन:लचर कार्यप्रणाली का एक और गंभीर मामला

about 19 hours ago
जहरीली शराब से मौतों के बाद आबकारी विभाग का एक्शन
Top News

जहरीली शराब से मौतों के बाद आबकारी विभाग का एक्शन:बड़ी मात्रा में लाहन और शराब जब्त; 8 लोगों के खिलाफ कार्रवाई

about 19 hours ago
1200 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी नाला बनी हुई है कान्ह-सरस्वती
Top News

1200 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी नाला बनी हुई है कान्ह-सरस्वती:पंचकुइया घाट और मंदिर में घुसा गंदा पानी

about 19 hours ago
प्रॉपर्टी के नाम पर ठगी
Top News

प्रॉपर्टी के नाम पर ठगी:फ्लैट बेचने का झांसा देकर लोगों से रुपए ठगे; महिला ने 3 लोगों से कर दिया सौदा, एफआईआर दर्ज

about 19 hours ago
मकान बचाने की मांग के साथ भूमिगत मेट्रो के खिलाफ रहवासियों का प्रदर्शन
Top News

मकान बचाने की मांग के साथ भूमिगत मेट्रो के खिलाफ रहवासियों का प्रदर्शन:20 से ज्यादा कॉलोनियों के लोगों ने उठाई आवाज

about 19 hours ago
MP में लर्निंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान
Top News

MP में लर्निंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान:RTO जाने की जरूरत नहीं; जानिए घर बैठे कैसे करें आवेदन

about 19 hours ago
सितारे पांच, पर थाली में कीड़े और जहर
Top News

सितारे पांच, पर थाली में कीड़े और जहर:बड़े होटलों की असली तस्वीर का खुलासा

about 20 hours ago
मंत्री के पैतृक गांव में चोरों ने बोला धावा
Top News

मंत्री के पैतृक गांव में चोरों ने बोला धावा:50 लाख से ज्यादा की चोरी; एक ही परिवार के 3 घरों को बनाया निशाना

about 20 hours ago
डीजल पर डिस्काउंट का लालच देकर ठगी
Top News

डीजल पर डिस्काउंट का लालच देकर ठगी:APK फाइल डाउनलोड करते ही किसान का मोबाइल हुआ हैक; खाते से उड़ाए लाखों रुपए

about 20 hours ago
तीन करोड़ से अधिक के फ्रॉड का खुलासा म्यूल खातों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार
Top News

तीन करोड़ से अधिक के फ्रॉड का खुलासा म्यूल खातों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच का ऑपरेशन मैट्रिक्स

about 20 hours ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भाजपा का बड़ा प्लान
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भाजपा का बड़ा प्लान:इस दिन MP आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष; युवाओं से कर सकते हैं बात

about 20 hours ago
एलओसी के बाद भी जमीन का नामांतरण!
Top News

एलओसी के बाद भी जमीन का नामांतरण!:सनपाल के दस्तावेजी खेल पर पुलिस की चार्जशीट ने खोली नई परतें

about 20 hours ago
स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत
Top News

स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत:महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ा; एक महीने में 14 मरीज मिले

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!