आबकारी विभाग की कार्रवाई: अवैध विदेशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार; एक्टिवा जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आबकारी विभाग ने अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 12 बोतल विदेशी शराब और परिवहन में इस्तेमाल की जा रही एक्टिवा स्कूटर जब्त की गई है। जब्त शराब और वाहन की कुल बाजार कीमत 89,200 रुपये आंकी गई है।
गश्त के दौरान पकड़ी शराब
कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश तथा सहायक आबकारी आयुक्त अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। कंट्रोलर देवेश चतुर्वेदी एवं डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में, सहायक जिला आबकारी अधिकारी जहांगीर खान तथा बालदा कॉलोनी वृत्त की उप-निरीक्षक प्रियंका रानी चौरसिया और उनकी टीम ने 24 जून को गश्त के दौरान दशहरा मैदान रोड पर एक संदिग्ध एक्टिवा (क्रमांक MP-09-UD-6294) को रोककर तलाशी ली।
तलाशी के दौरान वाहन से ब्लैक वेंचर विदेशी व्हिस्की की 12 बोतल (कुल 9 बल्क लीटर) बरामद हुई। जांच में शराब का परिवहन अवैध पाया गया, जिसके बाद शराब और वाहन को जब्त कर आरोपी राज सिंह पिता सोहन राजपूत के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 (संशोधित 2000) की धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
आबकारी विभाग ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। कार्रवाई में आरक्षक संगीता यादव और बबलू सिसोदिया की सराहनीय भूमिका रही।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!