यूनिवर्सिटी में तोड़फोड़ करने वालों पर एक्शन: इस हिंदू संगठन के चार कार्यकर्ता भी आरोपियों में शामिल; कार्यक्रम रुकवाने पहुंचे थे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नर्सी मूंजी यूनिवर्सिटी में 12 फरवरी को हुई तोड़फोड़ और हंगामे के मामले में गांधी नगर पुलिस ने बजरंग दल के चार कार्यकर्ताओं सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि ये लोग वेलेंटाइन वीक के तहत आयोजित कार्यक्रम को बंद कराने के उद्देश्य से जबरन परिसर में घुस आए थे।
कार्यक्रम को “अश्लील” बताते हंगामा-तोड़फाेड़ की
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपियों ने कार्यक्रम को “अश्लील” बताते हुए न सिर्फ हंगामा किया, बल्कि परिसर में तोड़फोड़ भी की। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को मौके पर पहुंचकर हालात संभालने पड़े। विरोध के चलते अंततः कार्यक्रम रोकना पड़ा। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने घटना की शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस को सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराए। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।
कुछ लोग डंडे और पाइप लेकर कैंपस में घुसे थे।
जोन-1 के डीसीपी कृष्णलाल चंदानी ने बताया कि कुछ लोग डंडे और पाइप लेकर कैंपस में घुसे थे। इस दौरान छात्रों से मारपीट की गई और परिसर के कांच तोड़े गए। प्रशासन की शिकायत पर बुधवार को पुलिस ने तोड़फोड़, बलवा, जबरन प्रवेश और मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज की।
वेलेंटाइन वीक के तहत चल रहा था कार्यक्रम
यूनिवर्सिटी में वेलेंटाइन वीक के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें छात्र-छात्राओं के साथ स्टाफ और प्रोफेसर भी मौजूद थे।
ये बनाए गए आरोपी
पुलिस ने कृष्णा मोघे, चेतन राठौर, रोहित चौहान, योगेश प्रजापत और दुर्गेश कुमार सहित अन्य साथियों को आरोपी बनाया है।
संबंधित समाचार

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!