प्लॉट के नाम पर 17 लाख लेने का आरोप: वीडियो लेकर जनसुनवाई पहुंचा शिकायतकर्ता; क्लर्क सस्पेंड
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जनसुनवाई में मिली शिकायत पर कलेक्टर शिवम वर्मा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भूमि संसाधन प्रबंधन शाखा में पदस्थ क्लर्क (चेनमैन) कैलाश पालीवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं।
मामला प्लॉट दिलाने के नाम पर करीब 20 लाख रुपए का सौदा करने और 17 लाख रुपए लेने के बावजूद प्लॉट नहीं देने के आरोप से जुड़ा है। शिकायतकर्ता ने 4 अगस्त को जनसुनवाई में वीडियो रिकॉर्डिंग सहित शिकायत प्रस्तुत की थी।
20 लाख में प्लॉट का सौदा, 17 लाख देने का दावा
शिकायतकर्ता का आरोप है कि कैलाश पालीवाल ने प्लॉट दिलाने के नाम पर करीब 20 लाख रुपए में सौदा किया था। इसके बाद अलग-अलग तारीखों में उनसे कुल 17 लाख रुपए लिए गए।
आरोप है कि इतनी बड़ी रकम लेने के बावजूद शिकायतकर्ता को प्लॉट उपलब्ध नहीं कराया गया। इसके बाद उन्होंने जनसुनवाई में पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत की और अपने आरोपों के समर्थन में वीडियो रिकॉर्डिंग भी प्रस्तुत की।
कलेक्टर ने तत्काल किया निलंबित
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर शिवम वर्मा ने मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के तहत कैलाश पालीवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए।
इसके साथ ही मामले की विस्तृत विभागीय जांच कराने का भी फैसला लिया गया है।
जिला स्तरीय अधिकारी करेंगे जांच
विभागीय जांच के लिए जिला स्तरीय जांच अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। वहीं, तहसीलदार भू-संसाधन प्रबंधन इंदौर को प्रस्तुतकर्ता अधिकारी बनाया गया है।
जांच में शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों, कथित वित्तीय लेनदेन और प्रस्तुत किए गए वीडियो सहित अन्य तथ्यों की पड़ताल की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई तय होगी।
संबंधित समाचार

रेडक्रॉस ब्लड कॉल:तीन लाख से ज्यादा लोगों को मिला जीवन; रक्तदाता के लिए गाड़ी की सुविधा भी मुफ्त

10 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापे, आठ से लिए सैंपल, गंदगी पर नोटिस:पंडित जी ढाबा, बीकानेर वाला और बर्गर फार्म्स समेत कई दुकानों की जांच, रैकून-पेस्ट कंट्रोल की खामियों का खुलासा

लापरवाही पर दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त:निगम कमिश्नर ने लिया शाखाओं का जायजा; आवेदकों से बातचीत कर जानी समस्याएं

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ पर कैलाश विजयवर्गीय का पलटवार; बोले- ‘यह झूठ की गूंज है’

क्या विजयवर्गीय को अब खटक रहा गौरव रणदिवे का बढ़ता कद:इंदौर की राजनीति में नए समीकरण; पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और मुख्यमंत्री की तारीफ से वरिष्ठ नेताओं की उड़ी नींद

राहुल के सामने मंच पर युवक बोला:या तो हम ठिकाने लग जाएं, या आप अगले प्रधानमंत्री बन जाएं

मां अहिल्या की नगरी में जमीन से आसमान तक छात्रों की गूंज:पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल के नेतृत्व में छात्रों से व्यापक जनसंपर्क

राहुल का तंज:सरकार कम पैसा डालती है, तो स्टूडेंट खतरे में होता है

राहुल गांधी का मुखौटा लगाकर लड़कियों ने किया पैदल मार्च:रीना बौरासी सेतिया के नेतृत्व में जेन-जी का अभिनव प्रयास

राहुल गांधी से बोली छात्रा:सरकार दोहरी नीति अपना रही

राहुल के सामने विद्यार्थियों का दर्द छलका:ओवर एज हो गए

राहुल का कटाक्ष:'शिक्षा कोई लग्जरी नहीं, हर स्टूडेंट का हक'

सरकार पर गरजे राहुल:'सिस्टम चलाना सरकार की जिम्मेदारी, लेकिन उलटा हो रहा'

राहुल गांधी ने कहा:भारत पूरी तरह आजाद नहीं

इंदौर से उठी छात्रों की गूंज देश की आवाज बनेगी:छात्रों के सवालों का आंदोलन है ‘छात्रों की गूंज’: चौधरी

राहुल ने कहा:सिस्टम चलाने वालों के बच्चे विदेश में पढ़ रहे

राहुल गरजे:सिस्टम नहीं चाहता कि स्टूडेंट सवाल पूछे, इसलिए अंधभक्त तैयार करता है

जागरूक नागरिक मंच के राजा की संगीतमय महाआरती:उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

राहुल बोले:सिस्टम की टॉप लेयर पर 6 लोग

अहंकार, अनुशासन और राष्ट्रीय चरित्र:उज्जैन से संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का दूरगामी संदेश; धर्म को रिलीजन समझने की भूल से लेकर अहंकार के नियंत्रण तक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!