बैतूल हाईवे पर हादसा: ट्रक ने दंपति को मारी टक्कर; पति-पत्नी की मौत, ढाई साल की बेटी घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बैतूल।
बैतूल-भोपाल नेशनल हाईवे पर शनिवार रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति की मौत हो गई। यह घटना पाढर और बरेठा के बीच बांचा जोड़ के पास हुई, जहां एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दंपती की ढाई साल की बेटी घायल हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, मृतक विजय यादव (47) और उनकी पत्नी आरती यादव (40) नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर निवासी थे। वे अपनी ढाई साल की बेटी के साथ बाइक (एमपी-20 एमएक्स 4636) से इटारसी जा रहे थे। इसी दौरान भोपाल से बैतूल की ओर आ रहा ट्रक (एमएच-36 एए 2065) बांचा जोड़ की संकरी पुलिया पर बाइक से टकरा गया।
टक्कर इतनी भीषण थी कि दंपति सड़क पर गिर गए और ट्रक उन्हें कुचलता हुआ निकल गया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची घायल अवस्था में मिली, जिसे शाहपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलने पर जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र कवड़े और खदारा सरपंच तारा कवड़े सहित ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए शाहपुर भेजा है और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है। हालांकि, ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
संबंधित समाचार

पुलिस में बड़ा फेरबदल:आठ अधिकारियों के तबादले; 3 सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय भेजे, तीन थानों में नए टीआई

टिंबर मार्केट में बड़ा एक्शन:आरा मशीनें सील; रिकॉर्ड और मौके के स्टॉक में मिला अंतर

शिकायतें निपटाईं, समस्या नहीं:सीएम हेल्पलाइन की रेंडम जांच में खुलासा; अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई

ज्वेलर्स के तौल कांटे पर सवाल:सील गायब और पाया टूटा मिला; ग्राहक की शिकायत पर कांटा जब्त, नोटिस जारी

अंतिम श्रावण सोमवार पर सड़कों का निकला दम:सुपर कॉरिडोर से एमआर-10 तक जाम ही जाम; ट्रैफिक में फंसी जनता

पात्रता परीक्षा को लेकर शिक्षक संगठनों का विरोध:पहले जारी हो पात्रों की सूची; मंत्री बोले- सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद होगा अगला निर्णय

कॉन्स्टेबल बैंड भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक:दो राउंड पास अभ्यर्थी इंटरव्यू से बाहर; सरकार से मांगा जवाब

राष्ट्रीय नेताओं के स्वागत में भाजपा दिखाएगी ताकत:विधानसभाओं से कार्यकर्ता करेंगे शक्ति प्रदर्शन; युवा मोर्चा दावेदारों की भी होगी परीक्षा

बेटे को छोड़ने के बदले 1.20 लाख की रिश्वत:यूपीआई और कैश में ली राशि; क्राइम ब्रांच के तत्कालीन टीआई सहित चार पर एफआईआर

वीडियो देखिये, फोरलेन मुआवजे की मांग पर किसानों का धरना खत्म:सीएम के आश्वासन के बाद आंदोलन वापस; खुलासा फर्स्ट ने प्रमुखता से उठाया था मुद्दा

फिर सड़क पर उतरेंगे युवा:CJP निकालेगी मार्च; सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

आम आदमी भी बुक कर सकेगा रेस्ट हाउस:प्रदेश के विश्राम भवनों में ऑनलाइन कमरे-हॉल की बुकिंग शुरू; किराया भी बढ़ा

होटल कांड के बाद कांग्रेस का बड़ा एक्शन:ब्लॉक अध्यक्ष को पार्टी से किया निष्कासित; लड़कियों के साथ पकड़ाए थे नेता

कावड़ यात्रा में घुसी बेकाबू स्कॉर्पियो:26 श्रद्धालु घायल; ड्राइवर भागा तो लोगों ने पीछा कर पकड़ा

चीनी की कीमतों में जल्द आ सकती है नरमी:इस संगठन ने किया दावा; देश में पर्याप्त स्टॉक, त्योहारों की मांग की चिंता नहीं

बी.कॉम छात्रों को बांट दिया गलत पेपर:पूरे साल पढ़े सिलेबस से एक भी सवाल नहीं आया; विवि में हंगामा, कुलसचिव बोले- कोई नहीं होगा फेल

जमीन कब्जाने के आरोपी के घर पहुंची पुलिस:फर्जी दस्तावेज किए जब्त; भूमि खाली कराने के नाम पर मांगता था रुपए

राम मंदिर चढ़ावा चोरी:चंपत के तीखे सवाल...संतों ने पूछा था- क्या नृपेंद्र मिश्र खलनायक की भूमिका निभा रहे

बजट स्वीकृत, टेंडर भी पूरा, फिर भी यमुनोत्री धाम में बाढ़ सुरक्षा कार्य ठप

प्रभु कृपा अपार भक्ति:चारधाम यात्रा ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड्स; विकास और विरासत का दिख रहा अद्भुत तालमेल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!