नर्मदा स्नान के दौरान हादसा: होटल मैनेजर की मौत; अस्पताल पहुंचाने में देरी का आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा/ओंकारेश्वर।
ओंकारेश्वर में बुधवार सुबह नर्मदा स्नान के दौरान उज्जैन निवासी होटल मैनेजर आकाश रैकवार की डूबने से मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 8:30 बजे गोमुख घाट पर हुआ। आकाश अपने दोस्त कुणाल गुर्जर के साथ उज्जैन से ओंकारेश्वर आया था। दोनों उज्जैन के एक होटल में मैनेजर के रूप में काम करते थे।
स्नान करते समय गहरे पानी में चला गया
आकाश के साथी कुणाल गुर्जर के मुताबिक, आकाश ने सुबह करीब 3 बजे ओंकारेश्वर जाने की बात कही थी। इसके बाद दोनों वहां पहुंचे और गोमुख घाट पर नर्मदा स्नान करने चले गए।
स्नान के दौरान आकाश अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसकी आवाज सुनकर आसपास मौजूद स्थानीय लोग और गोताखोर मदद के लिए पहुंचे। काफी प्रयास के बाद आकाश को पानी से बाहर निकाला गया।
अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने मृत घोषित किया
पानी से बाहर निकालने के बाद नाविकों और एसडीईआरएफ जवान गणेश की मदद से आकाश को ममलेश्वर मंदिर क्षेत्र तक लाया गया। इसके बाद उसे टेंपो से सिविल अस्पताल ओंकारेश्वर ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टर रवि वर्मा ने जांच के बाद आकाश को मृत घोषित कर दिया।
दोस्त ने उठाए नगर परिषद की व्यवस्थाओं पर सवाल
हादसे के बाद आकाश के दोस्त कुणाल गुर्जर ने नगर परिषद की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए हैं। कुणाल का आरोप है कि काशीविश्वनाथ मंदिर के रास्ते में पाइप लगे होने के कारण टेंपो को रास्ता बदलकर अस्पताल जाना पड़ा। उनका दावा है कि इससे अस्पताल पहुंचने में काफी समय लगा।
कुणाल ने यह भी आरोप लगाया कि मौके पर एसडीईआरएफ का एक जवान कमर तक पानी में मौजूद था, लेकिन उसने आकाश को बचाने का प्रयास नहीं किया।
हालांकि, इन आरोपों की फिलहाल स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित विभाग और नगर परिषद का पक्ष सामने आना बाकी है।
पुलिस ने शुरू की जांच
थाना मांधाता के सहायक उपनिरीक्षक सतीश सोहनी ने बताया कि पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस हादसे की परिस्थितियों और लगाए जा रहे आरोपों की भी जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

हर दोस्ती प्यार नहीं होती... फिर इनकार पर इंतकाम क्यों?:पुराने दोस्त ने मंगेतर को भेज दी तस्वीरें, टूट गया रिश्ता!

शादी की खुशियों के बीच दूल्हे की रहस्यमयी मौत:परिवार सदमे में, मोबाइल फॉर्मेट आखिर क्या हुआ उस रात?

खौफनाक साजिश का खुलासा:पति-पत्नी और वो... के चक्कर में रेत में दफन किया पति!

गुरु नानकजी के प्रकाश पर्व पर भक्ति और शौर्य का अद्भुत संगम:मंगलवार को सजेगा विशेष कीर्तन दीवान

नो एंट्री में घुसा खली से भरा ट्रक:यातायात विभाग की कार्रवाई, 5 हजार का जुर्माना

करणी सेना और राजपूत क्षत्रिय सभा का प्रदर्शन:राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:कर्मचारियों पर रिश्वत मांगने का आरोप; अधिकारी को रुपए लेते दबोचा

पहले सात दिन धरना, फिर आश्वासन...:अब दोबारा आंदोलन पर बैठीं नेहा सिंह

तालाब निर्माण के नाम पर लाखों का घोटाला:जमीन पर लहलहा रही सरसों की फसल; 39 पूर्व सरपंच-सचिवों पर गिरफ्तारी वारंट, अब तक कार्रवाई नहीं

MP के 55 लाख स्टूडेंट्स को नहीं मिली यूनिफॉर्म की राशि:सत्र खत्म होने में बचे सिर्फ 4 महीने; रंग-बिरंगे कपड़ों में स्कूल पहुंच रहे बच्चे

इस पार्टी ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला:शहर अध्यक्ष ने किया ऐसा ऐलान; हर कार्यकर्ता को पांच लोगों के साथ पहुंचने का आह्वान

जज के सूने घर में चोरी...:13 दिन बाद चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार-तीसरा फरार

प्रजा का हाल जानने निकले अवंतिका के राजा:महाकाल के जयकारों से गूंजी उज्जयिनी; कार्तिक माह की दूसरी सवारी में उमड़े श्रद्धालु, रामघाट पर शिप्रा जल से हुआ पूजन

कांग्रेस अपने संगठन का समाजवार प्रतिनिधित्व सार्वजनिक करे यादव

वीडियो देखिये, पति की मेहनत याद कर फूट-फूटकर रो पड़ी महिला:बुलडोजर कार्रवाई के दौरान दिखा मार्मिक दृश्य; आंखों के सामने टूटते रहे जिंदगीभर की कमाई से बनाए घर

आकाश ने संभाला मंच:मित्र के निधन के बावजूद हुआ मंत्री का दीपावली मिलन; कैलाश विजयवर्गीय नहीं पहुंचे

होटल में ऐसा क्या परोस दिया कि भड़क उठा शाकाहारी परिवार:फिर मचा हंगामा

वीडियो देखिये, पिता की जिंदगीभर की कमाई मलबे में दफन:टूटते मकान के साथ बिखर गए बेटी के सपने; कर्ज लेकर बनाया था घर, रजिस्ट्री कराई, वर्षों तक बिजली-पानी के बिल भरे

सड़क को समझ रखा था रेसिंग ट्रैक:स्टंटबाजी कर खुद को बता रहे थे मिर्जापुर गैंग का सदस्य; थाने पहुंचते ही उतर गया हीरोपंती का भूत, कान पकड़कर मांगी माफी, घुटनों के बल भी चले

350 आरटीआई और 70 हजार पन्नों के बाद बदली सड़क की चौड़ाई:150 परिवारों को राहत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!