खबर
Top News

मेले में दर्शन के दौरान हादसा: दो श्रद्धालुओं की मौत; एक महिला लापता, सर्च ऑपरेशन जारी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 फ़रवरी 2026, 5:31 pm
शेयर करें:
मेले में दर्शन के दौरान हादसा

खुलासा फर्स्ट, नर्मदापुरम।
पचमढ़ी स्थित चौरागढ़ बाबा मेले में दर्शन के दौरान दो अलग-अलग हादसों में दो श्रद्धालुओं की मौत की खबर सामने आई है, जबकि एक महिला के लापता होने की सूचना है। घटनाओं के बाद प्रशासन और राहत दल अलर्ट मोड पर हैं।

50 फीट गहरी खाई में गिर गए
नंदीगढ़ पहाड़ी ट्रैक पर हुई पहली घटना, जहां 45 वर्षीय गणेश मानवतकर 50 फीट गहरी खाई में गिर गए। वे नागपुर के जयंतनगर के निवासी थे। सोशल मीडिया पर साझा की गई जानकारी के आधार पर उनकी पहचान हो सकी।

चढ़ाई के दौरान हुआ हादसा
परिजनों ने बताया कि वे हर वर्ष चौरागढ़ महादेव मंदिर में दर्शन के लिए आते थे। 9 फरवरी को नागपुर से निकलकर उन्होंने नांदिया मार्ग से पैदल चढ़ाई शुरू की थी, तभी यह हादसा हुआ। सूचना मिलते ही एसडीईआरएफ और सिविल डिफेंस की संयुक्त टीम खाई में उतरी और शव को बाहर निकालकर पुलिस के सुपुर्द किया।

हार्ट अटैक से श्रद्धालु की मौत
दूसरी घटना ग्राम नांदिया के पास पहाड़ी से उतरते समय हुई। नसरुल्लागंज निवासी 75 वर्षीय मनोहर कास्दे को अचानक सीने में दर्द हुआ। उन्हें अस्थायी मेडिकल कैंप ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। साथियों के अनुसार वे दर्शन कर लौट रहे थे, तभी उन्हें हार्ट अटैक आया।

महिला के गिरने की सूचना
इधर शनिवार को एक महिला श्रद्धालु के भी पहाड़ी से गिरने की सूचना मिली है। इस सूचना के आधार पर एसडीईआरएफ और पुलिस की टीम संयुक्त रूप से सर्चिंग अभियान चला रही है।

पुलिस की अपील
पचमढ़ी थाना प्रभारी पदम सिंह मौर्य ने पुष्टि की है कि दो श्रद्धालुओं की मौत हुई है। एक की खाई में गिरने से और दूसरे की हृदयाघात से। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे पहाड़ी मार्ग पर सावधानी बरतें और निर्धारित सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

संबंधित समाचार

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी
Top News

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

less than a minute ago
देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे
Top News

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

7 minutes ago
RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई
Top News

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

14 minutes ago
सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 18 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 18 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 18 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 18 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 19 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 19 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 19 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 19 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 19 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 19 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 19 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 19 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 19 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 19 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 19 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 19 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!