सिंहस्थ घाट निर्माण के दौरान हादसा: मजदूर की मौत; मची अफरा-तफरी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
सिंहस्थ-2028 को लेकर चल रहे निर्माण कार्य के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया। शिप्रा नदी किनारे घाटों के निर्माण के दौरान मिट्टी धंसने से एक मजदूर की दबकर मौत हो गई। घटना के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
घाटों का निर्माण किया जा रहा
पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। यह हादसा बुधवार शाम शांति पैलेस क्षेत्र में हुआ। सिंहस्थ में करोड़ों श्रद्धालुओं के आगमन को ध्यान में रखते हुए त्रिवेणी से अंगारेश्वर मंदिर तक लगभग 29 किलोमीटर लंबे घाटों का निर्माण किया जा रहा है। इसी दौरान खुदाई का काम चल रहा था।
अचानक जमीन धंस गई
नीलगंगा थाना पुलिस के अनुसार सुरेश (35) पिता नरसिंगा, निवासी डुंगरगांव (बड़वानी), मिट्टी हटाने का काम कर रहा था। अचानक जमीन धंस गई और वह मलबे में दब गया। मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने तुरंत उसे बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी।
शव परिजनों को सौंपा
सुरेश करीब एक महीने पहले ही मजदूरी के लिए उज्जैन आया था। इससे पहले वह अन्य कार्यों से जुड़ा हुआ था। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक अपने पीछे पांच छोटे बच्चों का परिवार छोड़ गया है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!