एसीबी की ट्रैप कार्रवाई: फूड इंस्पेक्टर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बिलासपुर।
भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान के तहत एसीबी की टीम ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए मस्तूरी क्षेत्र के फूड इंस्पेक्टर को 90 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने शासकीय उचित मूल्य की दुकान स्व सहायता समूह को आबंटित कराने के बदले एक लाख रुपए की मांग की थी।
शिकायत पर हुई कार्रवाई
अजितेश सिंह (डीएसपी, एसीबी) ने बताया कि विद्याडीह निवासी महेंद्र पटेल ने 3 फरवरी को एसीबी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि गांव की शासकीय उचित मूल्य की दुकान पंचायत के माध्यम से संचालित हो रही है, जिसे शैल स्व सहायता समूह विद्याडीह को आबंटित कराने के लिए करीब तीन महीने पहले एसडीएम कार्यालय मस्तूरी में आवेदन दिया गया था।
पैसे लेते पकड़ा
प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए समूह के पदाधिकारियों ने महेंद्र पटेल को फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार से संपर्क करने को कहा। आरोप है कि फूड इंस्पेक्टर ने एसडीएम के समक्ष जांच रिपोर्ट प्रस्तुत कराने और दुकान आबंटन का आदेश जारी करवाने के बदले एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी। रिश्वत न देने की मंशा से महेंद्र पटेल ने एसीबी से शिकायत की।
सत्यापन के बाद बना ट्रैप प्लान
शिकायत के सत्यापन में आरोप सही पाए जाने पर एसीबी ने ट्रैप योजना बनाई। शनिवार, 21 फरवरी को तय योजना के तहत महेंद्र पटेल ने आरोपी को 90 हजार रुपए दिए, जैसे ही आरोपी ने रकम ली, एसीबी की टीम ने तिफरा महावीर सिटी स्थित उसके आवास पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत की पूरी रकम जब्त कर ली गई।
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस
एसीबी ने आरोपी फूड इंस्पेक्टर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही उसके घर की तलाशी की कार्रवाई जारी है।
संबंधित समाचार

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!