एबी रोड का नाम अब अटल बिहारी मार्ग: महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में एमआईसी में प्रस्ताव को मिली मंजूरी
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
महापौर की अध्यक्षता में मेयर इन काउंसिल की विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इसमें आगरा-बंबई रोड का नाम अटल बिहारी मार्ग करने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी गई। इसके साथ ही महापौर ने इस बात के प्रयास भी शुरू कर दिए कि इस संपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग का नाम ही अटल बिहारी मार्ग रखा जाए, इसके लिए प्रदेश व केंद्र सरकार को पत्र लिखा जाएगा।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री, देश को विश्व पटल पर पहचान दिलाने वाले, मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाने वाले, सुशासन की नई परिभाषा करने वाले अटल बिहारी वाजपेई की 101वीं जयंती जन्म शताब्दी पर नगर निगम द्वारा ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए वर्तमान में आगरा-बांबे रोड जो कि एबी रोड के नाम से जाना जाता है इसका नाम अटल बिहारी मार्ग रखने का निर्णय लिया है।
महापौर ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा देशभर में मार्गों को मुख्य मार्गों से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य अपने कार्यकाल में किया है, जो कि अतुलनीय है। इस योगदान को देखते हुए उनके जन्मदिवस पर नगर निगम द्वारा मेयर इन काउंसिल की बैठक में अटलजी के कार्यों को याद करते हुए एबी रोड नगर निगम सीमा अंतर्गत रोड का नाम अटल बिहारी मार्ग किए जाने की स्वीकृति सर्वसम्मति से दी है।
ज्ञात रहे कि अब तक शहरी सीमा में एबी रोड को बीआरटीएस के नाम से जाना जाता रहा है, लेकिन अब इसका नाम अटल बिहारी मार्ग हो गया है। इससे जीवनरेखा मानी जाने वाले एबी रोड को एक नई पहचान मिल गई है।
पत्र लिखेंगे
महापौर ने बताया कि एमआईसी की बैठक में शामिल सभी एमआईसी सदस्यों द्वारा संपूर्ण आगरा मुंबई रोड का नाम अटल बिहारी वाजपेई मार्ग करने के लिए मध्य प्रदेश शासन और भारत सरकार की ओर अनुशंसा मांग पत्र भेजे जाने का निर्णय लिया गया। इससे भविष्य में संपूर्ण आगरा-बांबे रोड का नाम अटल बिहारी मार्ग रखा जा सके।
गौरतलब है कि महापौर पुष्यमित्र भार्गव शहर में नवाचार कर कई नए कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं। इसी तारतम्य में पूर्व प्रधानमंत्री के जन्म शाताब्दी को सदैव स्मरणीय बनाने के लिए उन्होंने एक और नवाचार करते हुए एबी रोड का नाम अटल बिहारी मार्ग करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही यह प्रयास भी शुरू कर दिए हैं कि संपूर्ण रोड का नाम ही अटल बिहारी मार्ग हो।
संबंधित समाचार

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण:नियम अनुमति और प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल

मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई:पंडाल में माताजी का बैनर लगाने को लेकर बवाल

किराना दुकानदार पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:‘आई लव यू’ लिखा पेन देने के बाद हाथ दबाने की शिकायत

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप:इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती; पुलिस ने केस दर्ज किया

करोड़ों का कोई दावेदार नहीं:इतने लाख खातों की राशि अब भी अनक्लेम्ड

बॉयफ्रेंड से विवाद के बाद छात्रा की मौत:हत्या की आशंका

कौन बोले- गरबा में मुस्लिम युवाओं का जाना हराम:अपनी धार्मिक पहचान और परंपराओं के प्रति जागरूक रहें

35 साल से न्याय का इंतजार:अब आईडीए दफ्तर में डेरा डालेंगे प्लॉट धारक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!