पत्नी के वियोग में फांसी लगा रहे युवक को बचाया: फंदे पर लटकने की सूचना मिलते ही बीट जवान मौके पर पहुंचे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
तुकोगंज थाना क्षेत्र स्थित पंचम की फेल क्षेत्र में गुरुवार शाम एक युवक तनाव और पारिवारिक विवाद के चलते खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन तुकोगंज थाना पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई ने उसकी जिंदगी बचा ली।
सूचना मिलते ही बीट जंजीरवाला के जवान मौके पर पहुंचे और समझाइश देकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस की जमकर सराहना हो रही है। जानकारी के मुताबिक पंचम की फेल निवासी सोनू (लगभग 26-27 वर्ष) पिछले कुछ समय से पारिवारिक तनाव में था। पत्नी के अलग हो जाने से वह मानसिक रूप से परेशान था। कल उसने नशे की हालत में खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। आसपास के लोगों ने स्थिति भांपकर तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही बीट जंजीरवाला में तैनात प्रधान आरक्षक निर्मल बघेल और आरक्षक मालवीय बिना देर किए मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने समझदारी और धैर्य से काम लेते हुए युवक को शांत कराया और सुरक्षित किया, साथ ही परिजन को बुलाकर काउंसलिंग करवाई।
मानसिक तनाव में है युवक
तुकोगंज थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह यादव के मुताबिक हमारी टीम ने तुरंत रिस्पॉन्स दिया। युवक मानसिक तनाव में था, उसे समझाइश देकर परिवार के सुपुर्द किया गया है। पुलिस केवल कानून व्यवस्था ही नहीं, बल्कि लोगों की जान बचाने के लिए भी प्रतिबद्ध है।
संबंधित समाचार

लव जिहाद:फर्जी बजरंग दल का कार्यकर्ता बन मुस्लिम ने हिंदू लड़की को फंसाया; विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

चर्चित केस में नया मोड़:एसपी ऑफिस पहुंची युवती बोली; सारे आरोप झूठे, राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया जा रहा

आठवीं पास युवक खेती-किसानी छोड़कर उतर गया नशे के धंधे में:लत पूरी करने और जल्दी अमीर बनने के लालच ने पहुंचाया सलाखों के पीछे

इस देश में बड़ा हादसा:टूरिस्ट स्पीडबोट पलटी; इतने भारतीय पर्यटकों की मौत, कई लोगों को बचाया

पर्यटन स्थल का पार्किंग ठेका अटका:आधी हुई पार्किंग फीस से नहीं लगी बोली; अब इस दिन होगी नीलामी

विधवा से गैंगरेप:डकैती के इरादे से घुसे इतने हथियारबंद बदमाश; विरोध करने पर महिला से दरिंदगी

लव जिहादी की धमकी... अब मैं तुझे जान से खत्म कर दूंगा:जमानत पर जेल से बाहर आते ही डराने लगा सोहेल

डाक सहायक की हत्या से मची सनसनी:पति ने चाकू से किए ताबड़तोड़ वार

जमानत पर छूटे रेप आरोपी का खूनी तांडव:पत्नी-बच्चों समेत इतने की हत्या; फिर पीड़िता और उसके परिवार को बनाया निशाना

एमडी ड्रग्स केस के दो इनामी आरोपी चढ़े हत्थे:मंदसौर से दबोचे गए; 10-10 हजार रुपए का था इनाम

दो फ्लैट... कई चेहरे और... नाना की रंगीन रातें:ड्रग्स की डर्टी पार्टी को लेकर महिला मित्र ने किया सनसनीखेज खुलासा

एसआईटी की फाइनल रिपोर्ट आने तक नहीं छोड़ूंगा अयोध्या:सहयोगियों से बोले चंपत राय

फायरिंग कांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार:इस दल के पूर्व नेता समेत दो आरोपी दबोचे

शिव भक्ति का सैलाब:अमरनाथ यात्रा-2026

परीक्षा में हिजाब:पगड़ी और कलावा की होगी जांच; उतरवाया नहीं जाएगा,जूते-मोजे पहनकर नहीं मिलेगा प्रवेश

उपचुनाव पर सियासत तेज:कौन बोला-भाजपा की अंदरूनी आग से प्रदेश नहीं जलना चाहिए

ड्रग्स केस में पीसीसी चीफ के भाई तलब:युवती के बयान से बढ़ीं मुश्किलें; शोषण और ड्रग्स सप्लाई के आरोपों की जांच तेज

हिना कॉलोनी में ड्रेनेज लाइन फूटी:सड़कों पर बह रहा है गंदा पानी; मुख्य मार्ग पर जमा मल-मूत्र बना बड़ी मुसीबत, क्षेत्र में बीमारियों का बढ़ा खतरा

उपचुनाव पर इस मंत्री का बड़ा बयान:टिकट नहीं बदलेंगे; पार्टी का फैसला सर्वोपरि

सड़कों पर कब्जा तंत्र:व्यवस्था के आगे ट्रैफिक सिस्टम सरेंडर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!