युवक-युवती ने एक ही समय पर की आत्महत्या: जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
रायसेन और उज्जैन से आत्महत्या की दो अलग-अलग घटनाएं शनिवार को सामने आईं थी, लेकिन रविवार को जांच आगे बढ़ी तो दोनों मामलों के बीच एक भावुक और दर्दनाक कड़ी सामने आई।
दोनों थे प्रेमी-प्रेमिका
पुलिस जांच में पता चला कि दोनों मृतक प्रेमी-प्रेमिका थे और आत्महत्या से पहले एक-दूसरे से संपर्क में थे। पहला मामला उदयपुरा का है, जहां 23 वर्षीय साक्षी धाकड़ ने सुबह करीब 6 बजे फांसी लगाकर जान दे दी।
उसी समय की युवक ने आत्महत्या
वह चिल्ली गांव में अपने नाना के घर रह रही थी। दूसरा मामला करीब 350 किलोमीटर दूर पवासा थाना क्षेत्र का है, जहां 26 वर्षीय ऋषभ मीणा ने उसी समय आत्महत्या कर ली।
कॉल डिटेल्स से खुला राज
उदयपुरा थाना प्रभारी जयवंत सिंह काकोडिया के मुताबिक, दोनों के मोबाइल कॉल रिकॉर्ड खंगालने पर उनके बीच प्रेम संबंध की पुष्टि हुई। जांच में सामने आया कि आत्महत्या से पहले दोनों ने एक-दूसरे से फोन पर बात की थी।
आखिरी बातचीत और प्रयास
पवासा पुलिस के अनुसार, ऋषभ ने अंतिम कॉल साक्षी को ही किया था। शुक्रवार रात दोनों के बीच चैटिंग भी हुई थी। ऋषभ का मोबाइल फ्लाइट मोड पर मिला, जिसमें दोनों की तस्वीरें भी मौजूद थीं। साक्षी का मोबाइल फिलहाल लॉक है, जिसकी तकनीकी जांच कराई जा रही है।
फंदा लगाकर जान दे दी
पवासा थाना प्रभारी गमर मंडलोई ने बताया कि ऋषभ ने आत्महत्या से पहले कई असफल प्रयास किए-पहले हाथ और गले की नस काटने की कोशिश की, फिर करंट लगाया। जब ये प्रयास नाकाम रहे, तो उसने बाहर लगी रेलिंग पर फंदा लगाकर जान दे दी।
जांच जारी
पुलिस दोनों मामलों को जोड़कर परिस्थितियों, कॉल रिकॉर्ड्स और डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे के कारणों की पूरी तस्वीर सामने आ सके।
संबंधित समाचार

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!