तेज रफ्तार कार की टक्कर से बच्ची की मौत: सड़क पार करते समय हुआ हादसा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी के ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात तेज रफ्तार कार ने एक 6 वर्षीय बच्ची को टक्कर मार दी। जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
तीन दिनों से बीमार भी थी बच्ची
मृत बच्ची की पहचान आसिया अली (6), पिता इकबाल अली, निवासी परेवा खेड़ा (पतलोन) के रूप में हुई है। बच्ची पिछले तीन दिनों से वायरल फीवर से पीड़ित थी।
इलाज के बाद लौटते समय हुआ हादसा
परिजनों के अनुसार, शनिवार रात इकबाल अली अपनी बेटी को गांव के पास स्थित हाईवे किनारे एक क्लीनिक में दिखाने गए थे। जांच के बाद डॉक्टर ने दवाइयां दी और उन्हें वापस भेज दिया। इसके बाद पिता बच्ची को पैदल लेकर घर लौट रहे थे।
सड़क पार करते समय छूटा हाथ
परेवा खेड़ा के पास मुख्य मार्ग पर अचानक बच्ची ने अपने पिता का हाथ छुड़ा लिया और सड़क पार करने की कोशिश की। उसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
खुद अस्पताल लेकर पहुंचा चालक
हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार नहीं हुआ, बल्कि बच्ची को अपनी ही कार से तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचा। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस जांच में जुटी
अस्पताल से सूचना मिलने पर ईटखेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि हादसे की परिस्थितियों और कार की रफ्तार को लेकर जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!