महू-इंदौर से माता नगरी के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन: रेलवे बोर्ड को भेजा प्रस्ताव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आगामी त्योहारी सीजन और नवरात्रि को देखते हुए रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी राहत की तैयारी कर रहा है। पश्चिम रेलवे ने महू-इंदौर से श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का प्रस्ताव तैयार कर रेलवे बोर्ड को मंजूरी के लिए भेजा है।
बोर्ड से स्वीकृति मिलने के बाद ट्रेन का संचालन अगस्त के अंतिम सप्ताह से दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक किया जा सकता है।
प्रस्ताव के मुताबिक ट्रेन दोनों दिशाओं में 19-19 ट्रिप लगाएगी और इसका संचालन विशेष किराए के साथ किया जाएगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार प्रस्ताव को जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
बुधवार को महू से रवाना होगी ट्रेन
प्रस्तावित ट्रेन नंबर 09321 बुधवार को महू से सुबह 10:30 बजे रवाना होगी और सुबह 10:55 बजे इंदौर पहुंचेगी। इसके बाद यह ट्रेन अगले दिन शाम 6:00 बजे श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन नंबर 09322 गुरुवार रात 10:00 बजे कटरा से रवाना होगी। ट्रेन शनिवार सुबह 5:50 बजे इंदौर पहुंचेगी और सुबह 6:50 बजे महू पहुंचकर यात्रा पूरी करेगी।
इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव
महू और इंदौर से चलकर ट्रेन देवास, उज्जैन, मक्सी, शुजालपुर, सीहोर, बीना, ललितपुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, आगरा कैंट, मथुरा, हजरत निजामुद्दीन, नई दिल्ली, सोनीपत, पानीपत, अंबाला, लुधियाना, पठानकोट और जम्मू तवी होते हुए श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा पहुंचेगी। वापसी में भी इसी रूट से यात्रियों को इंदौर और महू तक पहुंचने की सुविधा मिलेगी।
20 कोच के साथ चलेगी ट्रेन
रेलवे के प्रस्ताव के अनुसार स्पेशल ट्रेन का संचालन 20 कोच के साथ किया जाएगा। ट्रेन का मेंटेनेंस महू में किया जाएगा। रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिलने और आवश्यक तैयारियां पूरी होने के बाद ट्रेन का संचालन शुरू किया जाएगा।
नवरात्रि और त्योहारी सीजन में यात्रियों को फायदा
वैष्णोदेवी दर्शन के लिए नवरात्रि और त्योहारी सीजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु इंदौर-मालवा क्षेत्र से जम्मू-कश्मीर जाते हैं।
ऐसे में इस स्पेशल ट्रेन के संचालन से यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी और नियमित ट्रेनों पर दबाव कम करने में भी मदद मिल सकती है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!