खबर
Top News

75 की उम्र में भी सेवा का जज्बा: पुलिस कमिश्नर ने 4 ट्रैफिक प्रहरियों को किया सम्मानित

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 जनवरी 2026, 6:21 pm
शेयर करें:
75 की उम्र में भी सेवा का जज्बा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में बेहतर और सुरक्षित यातायात व्यवस्था में आम नागरिकों की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “ट्रैफिक प्रहरी” अभियान के तहत सोमवार को प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला।

ट्रैफिक प्रहरियों को किया सम्मानित
पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह ने 75 वर्षीय राजेंद्र तिवारी के सेवा भाव की विशेष सराहना करते हुए उनके सहित चार ट्रैफिक प्रहरियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर निशा तिवारी, मनीष गंगसार, राजेंद्र तिवारी और सुरेंद्र चौहान को शहर की यातायात व्यवस्था में उल्लेखनीय योगदान के लिए शील्ड, प्रशस्ति पत्र और उपहार भेंट किए गए।

नए ट्रैफिक प्रहरियों को किया गया प्रोत्साहित
कार्यक्रम के दौरान अभियान से हाल ही में जुड़े नए ट्रैफिक प्रहरियों को कैप, जैकेट, सिटी, लाइट बैटन और पहचान बैज प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। पुलिस कमिश्नर ने समाजहित में उनकी भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि नागरिकों की सक्रिय सहभागिता से ही यातायात व्यवस्था को स्थायी रूप से बेहतर बनाया जा सकता है।

अब तक 2895 नागरिक बन चुके हैं ट्रैफिक प्रहरी
पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने बताया कि “ट्रैफिक प्रहरी” अभियान के तहत अब तक 2895 जिम्मेदार और जागरूक नागरिक पुलिस के साथ जुड़ चुके हैं। ये नागरिक अपनी सुविधा अनुसार शहर के विभिन्न चौराहों पर यातायात प्रबंधन में सहयोग कर रहे हैं और नियमों के पालन को लेकर जनजागरूकता फैलाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य आमजन को यातायात व्यवस्था का सहभागी बनाना है, जिससे शहर में सुगम, सुरक्षित और अनुशासित यातायात सुनिश्चित किया जा सके।

क्यूआर कोड से जुड़ सकते हैं इच्छुक नागरिक
इंदौर पुलिस ने आम नागरिकों से इस अभियान से जुड़ने की अपील करते हुए बताया कि दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर गूगल फॉर्म भरकर कोई भी व्यक्ति अपने समय और स्थान के अनुसार ट्रैफिक प्रहरी के रूप में सेवा दे सकता है।

“ट्रैफिक प्रहरी” के माध्यम से नागरिक न केवल यातायात पुलिस की मदद कर सकते हैं, बल्कि समाज में नियमों के पालन की संस्कृति विकसित करने में भी सक्रिय योगदान दे सकते हैं।

संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

about 16 hours ago
MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Top News

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

about 16 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

about 17 hours ago
रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस
Top News

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

about 17 hours ago
बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा
Top News

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

about 17 hours ago
MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी
Top News

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

about 17 hours ago
मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद
Top News

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

about 17 hours ago
बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी
Top News

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

about 17 hours ago
परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार
Top News

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

about 17 hours ago
MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद
Top News

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

about 17 hours ago
3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज
Top News

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

about 18 hours ago
जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट
Top News

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

about 18 hours ago
देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही
Top News

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

about 18 hours ago
सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां
Top News

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

about 18 hours ago
कांग्रेस पार्षद  का निधन
Top News

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

about 18 hours ago
आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा
Top News

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

about 18 hours ago
फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग
Top News

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

about 18 hours ago
तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है
Top News

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

about 18 hours ago
रावण दहन के विरोध में समाज
Top News

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

about 18 hours ago
40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर
Top News

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

about 18 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!