छुट्टी पर आए फौजी ने पत्नी के सिर में मारी दो गोलियां: हत्या से एक घंटे पहले पिता को किया था फोन; मायके पक्ष ने किया थाने पर प्रदर्शन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुरैना।
जिले में छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। बुधवार देर रात अंबाह थाना क्षेत्र के खजूरी रोड इलाके में हुई वारदात में महिला के सिर में दो गोलियां लगीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी जवान करीब 10 दिन पहले ही छुट्टी लेकर घर आया था।
घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने गंभीर आरोप लगाते हुए अंबाह थाने पर प्रदर्शन किया। परिजन ने आरोपी के मकान पर बुलडोजर चलाने और उसके माता-पिता के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
सिर में दागीं दो गोलियां, मौके पर मौत
पुलिस के मुताबिक आरोपी सोहन उर्फ सोनू सिकरवार ने अपनी पत्नी रानी के सिर में दो गोलियां मारीं। गोली लगने से रानी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही अंबाह पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस अब हत्या में इस्तेमाल हथियार और वारदात की परिस्थितियों की जांच कर रही है।
हत्या से एक घंटे पहले पिता को किया था फोन
रानी के माता-पिता ने पुलिस को बताया कि वारदात से करीब एक घंटे पहले बेटी का फोन आया था। उनका दावा है कि रानी ने फोन पर बताया था कि उसके सास-ससुर पति को उसके खिलाफ उकसा रहे हैं।
परिजन के मुताबिक रानी ने फोन पर आरोप लगाया था कि सास-ससुर उसके पति से कह रहे हैं, “तू कैसा है रे, इसको गोली नहीं मार सकता?” पुलिस इस दावे की भी जांच कर रही है।
मायके पक्ष का आरोप- शराब पीकर लौटा, फिर किया हमला
रानी के मायके पक्ष का आरोप है कि विवाद के बाद सोहन घर से बाहर चला गया था। बाद में वह कथित तौर पर शराब पीकर वापस आया और पत्नी से झगड़ा करने लगा। इसी दौरान उसने रानी पर गोलियां चला दीं।
हालांकि हत्या की वास्तविक वजह और घटनाक्रम को लेकर पुलिस की जांच जारी है।
थाने पर प्रदर्शन, सास-ससुर पर भी कार्रवाई की मांग
गुरुवार सुबह मायके पक्ष के लोग अंबाह थाने पहुंचे और प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि पुलिस शुरुआत में केवल पति के खिलाफ मामला दर्ज कर रही थी। उन्होंने सास-ससुर की भूमिका की भी जांच कर कार्रवाई करने की मांग की।
हंगामे के बाद पुलिस ने आरोपी जवान को अभिरक्षा में ले लिया। परिजन द्वारा लगाए गए उकसाने और अन्य आरोपों की जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

छात्रों की गूंज पर मुख्यमंत्री का पलटवार:कहा- यह झूठ की गूंज है; महत्वपूर्ण मुद्दों पर तथ्यों के साथ संवाद होना चाहिए

देखिये वीडियो, बियर की बोतल में दिखे कीड़े:कहीं आप भी तो नहीं पी रहे कीड़े वाली शराब; वीडियो ने मचाया हड़कंप

सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज:मुख्यमंत्री ने किया मार्ग का औचक निरीक्षण; कहा- जनता के सहयोग से आसान हो रहा विकास का काम

आरएसएस का शाखा संगम:लाल परेड ग्राउंड में जुटे 30 हजार स्वयंसेवक; शारीरिक प्रदर्शन और घोष वादन भी

एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार:घेराबंदी कर पकड़ा; बड़ी मात्रा में नशा किया जब्त

कार्यक्रम खत्म, सड़कों पर जाम

अतिथि शिक्षकों का दर्द छलका:गिटार पर गाया; ‘लाखों डॉक्टर-इंजीनियर बनाए, आज हम ही फटेहाल’

‘अंधभक्त' शब्द के पीछे राहुल गांधी का असली निशाना क्या:छात्र और अंधभक्त में फर्क सिर्फ राजनीति नहीं; राहुल का तर्क कितना ठोस

गणेशजी संग विराजे पांच हनुमान मंदिर:शहर की वायरल प्रतिमा

छात्रों की गूंज के बाद बयानबाजी का दौर शुरू:भाजपा-कांग्रेस ने एक-दूसरे पर किए आक्रामक वार

पानी से भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत:स्कूल की छुट्टी पर घर से खेलने निकला था; कपड़े मिलने के बाद चला पता

शहर का बड़ा गणपति:जहां हर दर्शन में बसती है सवा सौ साल पुरानी परंपरा

मरीज की मौत के बाद एमवायएच में हंगामा:परिजन ने सर्जरी विभाग के रेजिडेंट डॉक्टर से की हाथापाई; विरोध में डॉक्टरों ने कुछ देर रोका काम

देखिए वीडियो:मुख्यमंत्री बोले; करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा हमारी जिम्मेदारी, नागरिकों के सहयोग से आसान हुआ सड़क चौड़ीकरण, नागरिकों ने फूल बरसाकर किया स्वागत

सीनियर्स से प्रताड़ित महिला डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास:एमजीएम मेडिकल कॉलेज का मामला

फ्लाईओवर से 75 फीट नीचे गिरी तेज रफ्तार BMW:3 युवकों की मौत; एक गंभीर

212 दुकानें बंद, व्यापारियों का प्रदर्शन जताया आक्रोश:फुटपाथ माफियाओं का जुलूस निकालो

गणेश उत्सव का पोस्टर फाड़ने को लेकर विवाद:दो पक्षों में मारपीट; चार लोगों पर केस दर्ज, छह थानों का पुलिस बल तैनात, चार लोगों के घायल होने की सूचना

सबूत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस:फर्जी स्टाम्प मामले में पीड़ित का आरोप

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज में पुलिस से नोकझोंक पर सियासत:पूर्व मंत्री बोले- तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है; राहुल गांधी का कार्यक्रम है, कई सिंघम आए और चले गए, ये इंदौर है प्यारे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!