शराब पीने वालों को झटका: एक नजर में जानिए बजट में क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज, 1 फरवरी, 2026 को संसद में लगातार नौवां बजट पेश किया। बजट भाषण खत्म होते ही आम जनता की सबसे बड़ी जिज्ञासा यही थी कि अब कौन-कौन सी चीजें सस्ती होंगी और किन पर खर्च बढ़ सकता है।
इस बार सरकार ने आम आदमी को राहत देने के लिए कई अहम फैसले लिए हैं, जबकि कुछ क्षेत्रों में कर और टैक्स बढ़ाकर राजस्व भी जुटाने का कदम उठाया गया है।
ये हुए सस्ते
स्वास्थ्य और दवाइयां
कैंसर की 17 एंटी-कैंसर दवाओं पर कस्टम ड्यूटी हटाई गई।
दुर्लभ बीमारियों और जीवन रक्षक दवाओं (36 प्रकार) पर भी ड्यूटी फ्री।
इलाज का खर्च लगभग 15% तक कम होने की उम्मीद।
गैजेट्स और इलेक्ट्रिक वाहन (EV)
मोबाइल और EV बैटरी में इस्तेमाल होने वाले लिथियम और कोबाल्ट पर ड्यूटी कम। टीवी, माइक्रोवेव और इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स पर राहत। घरेलू उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा, स्मार्टफोन और EV सस्ते होंगे।
विदेश यात्रा और शिक्षा
ओवरसीज टूर पैकेज पर TCS घटाकर 2%। विदेश में पढ़ाई और इलाज के लिए भेजे जाने वाले पैसे पर भी TCS घटाया गया।
रोजमर्रा की चीजें और अन्य
व्यक्तिगत आयात (गिफ्ट/पर्सनल गुड्स) पर ड्यूटी 20% → 10%। ब्रांडेड जूते, सोलर पैनल, मछली और घरेलू उपकरणों पर ड्यूटी घटाई गई।
खेल उपकरण होंगे सस्ते
युवाओं और खिलाड़ियों के लिए भी बजट में खुशखबरी दी गई है। वित्त मंत्री ने कहा कि खेल उपकरणों को ज्यादा किफायती बनाने पर सरकार का फोकस रहेगा। इसका सीधा असर ये होगा कि क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन जैसे खेलों का सामान सस्ता होगा और ज्यादा युवा खेलों की ओर आकर्षित होंगे।
चमड़े से बने सामान होंगे सस्ते
बजट के बाद आम लोगों को एक और राहत मिलने की उम्मीद है। सरकार के कदमों से चमड़े से बने सामान सस्ते हो सकते हैं। इसका असर जूते, बैग और दूसरे लेदर प्रोडक्ट्स की कीमतों पर दिख सकता है, जिससे ये चीजें उपभोक्ताओं के लिए ज्यादा किफायती हो जाएंगी।
ये हुए महंगे
शराब: देसी और विदेशी शराब की कीमतें 10–15% तक बढ़ सकती हैं।
तंबाकू उत्पाद: सिगरेट और बीड़ी महंगी होंगी।
शेयर बाजार ट्रेडिंग: F&O ट्रेडिंग पर STT 0.02% → 0.05% कर दिया गया है।
टैक्स पेनल्टी: गलत जानकारी देने पर 100% जुर्माना, संपत्तियों को छिपाना भी महंगा।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!