खबर
Top News

पत्रकारिता का दुर्लभ दस्तावेज ’समग्र भारतीय पत्रकारिता’ ग्रंथ

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 फ़रवरी 2026, 4:41 pm
609 views
शेयर करें:
पत्रकारिता का दुर्लभ दस्तावेज ’समग्र भारतीय पत्रकारिता’ ग्रंथ

अरुण कुमार स्वतंत्र पत्रकार खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पत्रकारिता ने ब्रिटिश सत्ता के दमन और अन्याय से उपजे अंधकार में रोशनी दी और सारे देश को एकता के सूत्र में पिरोया। उस दौर में सभी बड़े राजनेता जानते थे सूचना व तथ्यों पर फिरंगियों की संगीनों का पहरा है। ऐसे में गुलामी की जंजीरों को तोड़ने के लिये पत्रकारिता ही कारगर हथियार साबित हो सकती है। यही वजह है उस दौर में गांधी, पं. नेहरू, तिलक व अंबेडकर आदि ने पत्रकारिता को नई धार देने के लिये पत्र पत्रिकाओं का संपादन व प्रकाशन किया।

नि स्संदेह भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन भारतीय पत्रकारिता की अनुगूंज ही कहा जा सकता है। केवल पत्रकार ही नहीं, राजनेताओं, समाज सुधारकों व साहित्यकारों ने पत्रकार की भूमिका निभाकर स्वतंत्रता की भूख जगाई। सही मायनों में आजादी से पहले की डेढ़ सदी की भारतीय पत्रकारिता एक ऐसे संघर्ष का दस्तावेज है, जिसने ब्रिटिश सत्ता की चूलें हिलाकर आजादी का मार्ग प्रशस्त किया।

कलम से फिरंगियों की बंदूक से लोहा लिया। पद्मश्री व भोपाल के सप्रे संग्रहालय के संस्थापक व संपादक विजय श्रीधर के श्रमसाध्य प्रयासों से ’समग्र भारतीय पत्रकारिता’ नामक पुस्तक तीन खंडों में आई है। पहले खंड में 1780 से 1880, दूसरे में 1881 से 1920 तथा तीसरे में 1921 से 1948 तक की पत्रकारिता के स्वरूप, चुनौतियों व विस्तार का विस्तृत विवरण है।

168 वर्ष की भारतीय पत्रकारिता की यात्रा का जीवंत दस्तावेज है ’समग्र भारतीय पत्रकारिता’। परतंत्रता का समय घर फूंक तमाशा देखने का दौर था। पत्रकारिता ने ब्रिटिश सत्ता के दमन और अन्याय से उपजे अंधकार में रोशनी दी और सारे देश को एकता के सूत्र में पिरोया।

उस दौर में सभी बड़े राजनेता जानते थे सूचना व तथ्यों पर फिरंगियों की संगीनों का पहरा है। ऐसे में गुलामी की जंजीरों को तोड़ने के लिये पत्रकारिता ही कारगर हथियार साबित हो सकती है। यही वजह है उस दौर में गांधी, पं. नेहरू, तिलक व अंबेडकर आदि ने पत्रकारिता को नई धार देने के लिये पत्र पत्रिकाओं का संपादन व प्रकाशन किया।

सही मायने में उस दौर में भाषायी पत्रकारिता नागरिक चेतना, कुरीतियों के विरुद्ध जन-जागरण व सांस्कृतिक चेतना जगा रही थी। आजादी की भूख जगाने के लिए राजनेताओं, समाज सुधारकों और स्वतंत्रता सेनानियों ने कलम को हथियार बनाया।

आज के सोशल मीडिया के दौर में पश्चिम चमक-दमक व भौतिकवाद की लहर में सम्मोहित नई पीढ़ी को पत्रकारिता के समृद्ध इतिहास से रूबरू कराने के लिए ’समग्र भारतीय पत्रकारिता’ ग्रंथ का प्रकाशन पत्रकारिता के इतिहास में महत्वपूर्ण घटना है।

भोपाल के सप्रे संग्रहालय में संग्रहित ज्ञात और कम ज्ञात पत्रकारिता की दुर्लभ जानकारी को समेट कर लिखे गए इस तीन खंड वाले समग्र इतिहास से आने वाली पीढ़ियां निश्चित रूप से लाभावन्वित होंगी।

प्रथम खंड
’समग्र भारतीय पत्रकारिता’ पुस्तक का प्रथम खंड 1780 से 1880 सौ वर्ष की पत्रकारिता के इतिहास को समेटता है। यह संयोग ही है हिंदी के पहले साप्ताहिक व दैनिक समाचार पत्र का प्रकाशन गैर हिंदी भाषी बंगाल से हुआ। भाषायी रूप से समृद्ध, सांस्कृतिक रूप से सचेतन और नागरिक के रूप में जागरूक बंगाल इस दौरान पत्रकारिता के केंद्र में रहा।

समाज सुधारक के रूप में राज्य की प्रबुद्ध हस्तियों ने पत्रकारिता को सामाजिक बदलाव का अस्त्र बनाया। राजा राममोहन राय के प्रयास को कभी नहीं भुलाया जा सकता। उर्दू समाचार पत्र जाम-ए-जहांनुमा और मुंबई समाचार पत्र के अविस्मरणीय योगदान को नहीं भुलाया जा सकता।

यह सुखद संयोग है पत्रकारिता का दस्तावेज ’समग्र भारतीय पत्रकारिता’ ऐसे समय में प्रकाशित हुआ है जब 1826 में प्रकाशित पहले हिंदी साप्ताहिक ’उदंत मार्तंड’ के प्रकाशन का दो सौ साला उत्सव हिंदी पत्रकारिता मना रही। ’उदंत मार्तंड’ को ही हिंदी पत्रकारिता के बीजारोपण का श्रेय है।

पुस्तक हिंदी, उर्दू व अंग्रेजी के समचार पत्रों की यात्रा और उनसे जुड़े कम ज्ञात तथ्यों का भी अनावरण करती है। समाचार-पत्रों के साथ ही देश में न्यूज एजेंसियों की शुरुआत व उनके सफलता के सोपानों का जिक्र है।

यह तथ्य किसी से छिपा नहीं है अंग्रेज सरकार की सख्त सेंसरशिप के बीच साहित्यकारों व पत्रकारों ने साहित्य की विभिन्न विधाओं के जरिये स्वतंत्रा की उत्कट अभिलाषा को मुखर बनाया। फिरंगी सत्ता के खिलाफ व्यंग्य के जरिये आग उगलते ’शिवशंभू के चिट्ठे’ सत्ताधीशों को बेचैन करते थे।

काव्य की विभिन्न विधाओं, व्यंग्य और लेखों के जरिये इस दौर के पत्रकारों ने राष्ट्रीय आंदोलन में ऊर्जा का संचार किया। इन रचनाओं में आंचलिक व लोकभाषाओं की तीक्ष्णता रचनाओं में मुखरित होती है।

दूसरा खंड
समग्र भारतीय पत्रकारिता का दूसरा खंड उस दौर का दस्तावेज है जब जनमानस ने मन बना लिया था आजादी का कोई विकल्प नही हो सकता। 1881 से 1920 के कालखंड को समेटे यह पत्रकारिता का वह दौर था, जब देश के जनमानस ने बाल गंगाधर तिलक के स्वतंत्रता हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है, के उद्घोष से सुर मिलाना शुरू कर दिया था। उनका ’केसरी’ स्वतंत्रता की चेतना का अग्रदूत बन गया था। हिंदी को देश को एकता के सूत्र में पिरोनी वाली जनसंपर्क की भाषा के रूप में मान्यता मिलने लगी थी।

तीसरा खंड
समग्र भारतीय पत्रकारिता का तीसरा खंड 1921 से 1948 के उस कालखंड का जीवंत इतिहास है जब राष्ट्रीय चेतना सविनय अवज्ञा आंदोलन से भारत छोड़ो आंदोलन तक पहुंच गई थी। इस दौर की पत्रकारिता को महात्मा गांधी के अहिंसा के हथियारों से लड़ी गई लड़ाई ने गहरे तक प्रभावित किया।

यही वजह है खुद पत्रकार की भूमिका भी निभाने वाले गांधी से गहरे तक प्रभावित कालखंड को गांधी युग की भी संज्ञा दी गई। इस दौर में हिंदी में ’कर्मवीर’ की मुखरता से उदीप्त राष्ट्रीय चेतना निरंतर समृद्ध हुई। लेखक विजय श्रीधर ने इस दौर के हिंदी व अंग्रेजी के समाचार पत्रों के जन्म और विस्तार से जुड़े कई रोचक अध्यायों से पाठकों को रूबरू कराया है। जिसमें पत्रकारिता के मूल्यों व पत्रकारों की निर्भीकता और जनता पर उसके गहरे प्रभाव को रेखांकित किया गया है।

श्रीधर का ऋषि कर्म
निस्संदेह, विजयदत्त श्रीधर के ऋषिकर्म व वाणी प्रकाशन के सुंदर प्रकाशन से ’समग्र भारतीय पत्रकारिता’ के रूप में पत्रकारों की आने वाली पीढ़ियों के लिये अपने पुरखों की विरासत सहेजने का अवसर पैदा हुआ है। कहने के आवश्यकता नहीं इसमें लेखक के तीन दशक के श्रमसाध्य प्रयासों और भारतीय पत्रकारिता को सप्रे संग्रहालय में सहेजने के प्रयासों से हासिल अनुभवों को समाहित किया गया है। समय-समय पर निकाले गए विशेषांकों तथा दुर्लभ चित्रों को समेटे यह भारतीय पत्रकारिता का समग्र व संपन्न इतिहास नई पीढ़ी के पत्रकारों के लिए पथ प्रदर्शक का कार्य करेगा। पुस्तक उस शून्य को भरने का प्रयास है, जिसमें भारतीय पत्रकारिता के इतिहास को एक जगह देखने की कमी के रूप में देखा जाता रहा है। (ये लेखक के निजी विचार है।)

संबंधित समाचार

लव जिहाद
Top News

लव जिहाद:फर्जी बजरंग दल का कार्यकर्ता बन मुस्लिम ने हिंदू लड़की को फंसाया; विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

7 minutes ago
चर्चित केस में नया मोड़
Top News

चर्चित केस में नया मोड़:एसपी ऑफिस पहुंची युवती बोली; सारे आरोप झूठे, राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया जा रहा

26 minutes ago
आठवीं पास युवक खेती-किसानी छोड़कर उतर गया नशे के धंधे में
Top News

आठवीं पास युवक खेती-किसानी छोड़कर उतर गया नशे के धंधे में:लत पूरी करने और जल्दी अमीर बनने के लालच ने पहुंचाया सलाखों के पीछे

33 minutes ago
इस देश में बड़ा हादसा
Top News

इस देश में बड़ा हादसा:टूरिस्ट स्पीडबोट पलटी; इतने भारतीय पर्यटकों की मौत, कई लोगों को बचाया

about 1 hour ago
पर्यटन स्थल का पार्किंग ठेका अटका
Top News

पर्यटन स्थल का पार्किंग ठेका अटका:आधी हुई पार्किंग फीस से नहीं लगी बोली; अब इस दिन होगी नीलामी

about 1 hour ago
विधवा से गैंगरेप
Top News

विधवा से गैंगरेप:डकैती के इरादे से घुसे इतने हथियारबंद बदमाश; विरोध करने पर महिला से दरिंदगी

about 1 hour ago
लव जिहादी की धमकी... अब मैं तुझे जान से खत्म कर दूंगा
Top News

लव जिहादी की धमकी... अब मैं तुझे जान से खत्म कर दूंगा:जमानत पर जेल से बाहर आते ही डराने लगा सोहेल

about 1 hour ago
डाक सहायक की हत्या से मची सनसनी
Top News

डाक सहायक की हत्या से मची सनसनी:पति ने चाकू से किए ताबड़तोड़ वार

about 1 hour ago
जमानत पर छूटे रेप आरोपी का खूनी तांडव
Top News

जमानत पर छूटे रेप आरोपी का खूनी तांडव:पत्नी-बच्चों समेत इतने की हत्या; फिर पीड़िता और उसके परिवार को बनाया निशाना

about 2 hours ago
एमडी ड्रग्स केस के दो इनामी आरोपी चढ़े हत्थे
Top News

एमडी ड्रग्स केस के दो इनामी आरोपी चढ़े हत्थे:मंदसौर से दबोचे गए; 10-10 हजार रुपए का था इनाम

about 2 hours ago
दो फ्लैट... कई चेहरे और... नाना की रंगीन रातें
Top News

दो फ्लैट... कई चेहरे और... नाना की रंगीन रातें:ड्रग्स की डर्टी पार्टी को लेकर महिला मित्र ने किया सनसनीखेज खुलासा

about 2 hours ago
एसआईटी की फाइनल रिपोर्ट आने तक नहीं छोड़ूंगा अयोध्या
Top News

एसआईटी की फाइनल रिपोर्ट आने तक नहीं छोड़ूंगा अयोध्या:सहयोगियों से बोले चंपत राय

about 2 hours ago
फायरिंग कांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
Top News

फायरिंग कांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार:इस दल के पूर्व नेता समेत दो आरोपी दबोचे

about 2 hours ago
शिव भक्ति का सैलाब
Top News

शिव भक्ति का सैलाब:अमरनाथ यात्रा-2026

about 2 hours ago
परीक्षा में हिजाब
Top News

परीक्षा में हिजाब:पगड़ी और कलावा की होगी जांच; उतरवाया नहीं जाएगा,जूते-मोजे पहनकर नहीं मिलेगा प्रवेश

about 2 hours ago
उपचुनाव पर सियासत तेज
Top News

उपचुनाव पर सियासत तेज:कौन बोला-भाजपा की अंदरूनी आग से प्रदेश नहीं जलना चाहिए

about 3 hours ago
ड्रग्स केस में पीसीसी चीफ के भाई तलब
Top News

ड्रग्स केस में पीसीसी चीफ के भाई तलब:युवती के बयान से बढ़ीं मुश्किलें; शोषण और ड्रग्स सप्लाई के आरोपों की जांच तेज

about 3 hours ago
हिना कॉलोनी में ड्रेनेज लाइन फूटी
Top News

हिना कॉलोनी में ड्रेनेज लाइन फूटी:सड़कों पर बह रहा है गंदा पानी; मुख्य मार्ग पर जमा मल-मूत्र बना बड़ी मुसीबत, क्षेत्र में बीमारियों का बढ़ा खतरा

about 3 hours ago
उपचुनाव पर इस मंत्री का बड़ा बयान
Top News

उपचुनाव पर इस मंत्री का बड़ा बयान:टिकट नहीं बदलेंगे; पार्टी का फैसला सर्वोपरि

about 3 hours ago
सड़कों पर कब्जा तंत्र
Top News

सड़कों पर कब्जा तंत्र:व्यवस्था के आगे ट्रैफिक सिस्टम सरेंडर

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!