17 केस से लदा हिस्ट्रीशीटर प्रॉपर्टी ब्रोकर निकला हथियार तस्कर: 4 पिस्टल केस में लंबे समय से था फरार; अब हथियार सप्लायर नेटवर्क की तलाश
KHULASA FIRST
संवाददाता

ब्रोकरी और ई-रिक्शा किराए पर देने की आड़ में सक्रिय था संजय मराठा
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियार तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार आरोपी संजय उर्फ संजू मराठा (50) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी खुद को प्रॉपर्टी ब्रोकर बताने के साथ ही ई-रिक्शा किराए पर देने का काम भी करता था। जांच में उसका नाम अवैध हथियारों के नेटवर्क से जुड़ा मिला। अब पुलिस उससे हथियारों के सप्लायर और पूरे गिरोह की जानकारी जुटा रही है।
क्राइम ब्रांच एडीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक इसी मामले में पहले परसराम उर्फ परसिया और सोहेल उर्फ बलबली को गिरफ्तार किया जा चुका है। उनके पास से चार देसी पिस्टल, चार मैगजीन, चार जिंदा कारतूस, एक स्विफ्ट कार और तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए थे।
मामले की विवेचना के दौरान संजय मराठा की भूमिका सामने आई, लेकिन पुलिस की कार्रवाई के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था। इसी बीच मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर क्राइम ब्रांच ने उसे दरदबोचा।
प्रारंभिक पूछताछ में उससे अवैध हथियारों के स्रोत, सप्लाई चेन और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी से पूछताछ में हथियार तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है। वहीं जांच में यह भी सामने आया कि संजय मराठा का आपराधिक रिकॉर्ड काफी लंबा है।
वर्ष 2005 से 2020 के बीच उसके खिलाफ इंदौर के विभिन्न थानों में 17 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इनमें आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट, मारपीट, धमकी, वसूली, बलवा सहित अन्य गंभीर धाराओं के मामले शामिल हैं। हालांकि क्राइम ब्रांच अब यह पता लगा रही है कि आरोपी को अवैध हथियार कहां से मिलते थे, किन लोगों तक उनकी सप्लाई की जाती थी और इस पूरे नेटवर्क में कौन-कौन शामिल है।
संबंधित समाचार

कांग्रेस नेता के सामने उठेंगे छात्रों के मुद्दे:होल्ड पदों से लेकर भर्ती और वेतन तक पर फीडबैक; होटल में विद्यार्थियों और शिक्षकों से मुलाकात की तैयारी

देखिए वीडियो:हजारों मेधावी छात्रों को ई-स्कूटी; खाते में पहुंची राशि, मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से सौंपी चाबी

बड़ा हादसा:बरसाती नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 8 की मौत, मृतकों में 3 बच्चे और 2 महिलाएं शामिल

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!