दानिश इलेक्ट्रिक पर खाली किया जा रहा था नगर निगम का टैंकर: 700 रुपए में बिक रहा पानी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में बारिश के मौसम में भी जनता पानी की किल्लत से जूझ रही है, वहीं दूसरी ओर नगर निगम के पानी के टैंकरों की खुलेआम काला बाजारी की जा रही है। खजराना के वार्ड नंबर 38 से मामले का खुलासा हुआ है। यहां निगम के मुफ्त पानी के टैंकर को 700 रुपए में अवैध रूप से बेचने का आरोप लगा है।
यह पूरा मामला बुधवार सुबह का बताया जा रहा है। खजराना के अंदर झालरिया रोड पर स्थित बिस्मिल्लाह होटल के सामने दानिश इलेक्ट्रिक नाम की दुकान पर नगर निगम का टैंकर अवैध रूप से पानी खाली करता नजर आया है। दुकान के बाहर बोर्ड लगा हुआ है और सरेआम हो रहे पानी के इस काले खेल ने निगम के दावों का बड़ा खुलासा कर दिया है।
टैंकर माफिया और भ्रष्ट कर्मचारियों की मिलीभगत से चल रहा खेल
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि टैंकर माफिया और कुछ भ्रष्ट कर्मचारियों की मिलीभगत से यह खेल लंबे समय से चल रहा है। इस पूरे मामले ने नगर निगम प्रशासन की घोर लापरवाही और उसके बड़े-बड़े दावों का खुलासा कर दिया है।
नगर निगम अधिकारियों का दावा है कि पानी की चोरी और हेराफेरी रोकने के लिए सभी टैंकरों में जीपीएस सिस्टम लगाया गया है, लेकिन जीपीएस लोकेशन की जमीनी स्तर पर निगरानी करने में जिम्मेदार अधिकारी पूरी तरह नाकाम साबित हो रहे हैं।
अगर जीपीएस से वास्तविक समय में ट्रैकिंग की जा रही होती, तो जोन और रूट के विपरीत जाकर प्राइवेट दुकानों पर खाली हो रहे इन टैंकरों की गड़बड़ी तुरंत पकड़ में आ जाती। कंट्रोल रूम में बैठे अधिकारियों की निष्क्रियता और लापरवाही के चलते ही टैंकर माफियाओं के हौसले बुलंद हैं।
कई मामलों के खुलासे हो चुके- खजराना और आसपास के जोन में अवैध रूप से नगर निगम के टैंकरों से पानी बेचने और निर्धारित जोन के विपरीत जाकर प्राइवेट तौर पर पानी सप्लाई करने का यह कोई पहला मामला नहीं है। भीषण गर्मी के सीजन से लेकर आज तक इस तरह के कई मामलों के खुलासे हो चुके हैं। नियमानुसार इन टैंकरों को उन जरूरतमंद बस्तियों में जाना चाहिए जहां नर्मदा लाइन नहीं है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट है।
निगम प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश- इस मामले के सामने आने के बाद स्थानीय निवासियों में नगर निगम प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि टैक्स भरने के बाद भी उन्हें पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है, और दूसरी तरफ सरकारी संसाधनों से कुछ लोग अपनी जेबें गर्म कर रहे हैं।
इस मामले में अब देखना होगा कि नगर निगम के अधिकारी दोषी कर्मचारियों और टैंकर माफियाओं के खिलाफ क्या कार्रवाई करते हैं। फिलहाल इस खुलासे ने निगम की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
अच्छी बारिश के बावजूद किल्लत जस की तस
मानसून का सीजन होने और अच्छी बारिश के बावजूद खजराना क्षेत्र के सुहाना पार्क, अशरफी कॉलोनी, खजराना पैलेस, सुपर पैलेस और इलियास कॉलोनी सहित कई इलाकों में पानी की किल्लत जस की तस बरकरार है।
इन कॉलोनियों के लोग नगर निगम से पानी की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें समय पर पानी नहीं मिल पा रहा है। जनता का आरोप है कि जिन टैंकरों को कॉलोनियों में पहुंचना चाहिए, उन्हें मिलीभगत करके दुकानदारों को मोटी रकम लेकर बेच दिया जा रहा है।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल:देर रात थाने पहुंचे विधायकों के समर्थकों ने की जमकर नारेबाजी; टीआई समेत इतने पुलिसकर्मी निलंबित

देखिए वीडियो, सीजेपी के प्रदर्शन से पहले सख्ती:प्रदर्शनकारियों को हटाना शुरू; 100 से ज्यादा हिरासत में

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!