शिवाजी महाराज की जयंती पर विशाल वाहन रैली निकाली: क्षत्रिय मराठा नव निर्माण सेना का चार दिवसीय आयोजन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती पर क्षत्रिय मराठा नव निर्माण सेना द्वारा आयोजित चार दिवसीय महोत्सव में गुरुवार को लवकुश आवास विहार स्थित सांई मंदिर से विशाल शौर्य यात्रा निकली, जिसमें समाजजन वाहनों पर सवार थे। पूरा यात्रा मार्ग जय भवानी, जय शिवाजी के जयकारों से गूंज उठा।
प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत कुंजीर, मिलिंद दिघे, स्वाति मोहिते व संदीप खरनाल ने बताया संतश्री अन्ना महाराज, सुरजीतसिंह वालिया, पार्षद राजू भदौरिया आदि ने भगवा ध्वज फहराकर वाहन रैली को रवाना किया। इसमें बड़ी संख्या में समाजजन छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्रों से सुसज्जित ध्वज हाथ में लिए वाहनों पर सवार थे।
बुलेट चलाते हुए पारंपरिक वेशभूषा में मराठा मातृशक्ति जीजाबाई के स्वरूप में मराठा शौर्य का प्रदर्शन करती चल रही थीं। रैली हीरा नगर से जीजामाता चौराहा तीन पुलिया से मालवा मिल होते हुए राजकुमार मिल, रीगल तिराहा गांधी प्रतिमा होते हुए एमवाय अस्पताल होकर शिवाजी प्रतिमा स्थल पहुंची, जहां माल्यार्पण के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
चार दिवसीय महोत्सव के तहत आज एयरपोर्ट रोड स्थित वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को भोजन कराया जाएगा। नगर मंत्री भाजपा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय मराठा महासंघ व अध्यक्ष सर्व मराठी भाषी संघ, इंदौर स्वाति युवराज काशिद ने बताया आज का दिन पूरे भारत के लिए बहुत खास है, क्योंकि इसी दिन छत्रपति शिवाजी महाराज ने जन्म लिया था।
यह कहना गलत नहीं होगा कि अगर शिवाजी महाराज नहीं होते तो हमारा हिंदवी स्वराज्य भी नहीं होता। वह अपनी मराठा सेना के माध्यम से पूरी दुनिया को गौरिल्ला युद्ध लड़ने की तकनीक देने वाले पहले व्यक्ति थे। सर्व मराठी भाषी संघ हर साल इंदौर में शिवाजी जयंती पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन करता है। यात्रा में सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला व गोलू शुक्ला, सुधीर कोल्हे आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
ध्वज पथक बना आकर्षण का केंद्र
इस भव्य शोभायात्रा में विशेष आकर्षण रहा श्री स्वर ध्वज पथक, जो इंदौर ही नहीं, बल्कि प्रदेश के इस प्रथम ध्वज पथक में 50 से अधिक वादकों ने ढोल-ताशा एवं हाथों में भगवा ध्वज थामे विशेष प्रस्तुति दी। इसका उद्देश्य इंदौर में मराठी संस्कृति को उत्कृष्ट बनाने के साथ ही भावी पीढ़ियों में अनुशासन, संस्कार एवं समाज को लेकर रुचि व अन्य समाज हितैषी भावनाओं का सृजन करना भी है।
अनुशासन एवं संस्कारों से ही एक उत्कृष्ट समाज और संगठन की परिकल्पना की जा सकती है। इस अवसर पर चंद्रकांत कुंजीर, करण कुंजीर, मिलिंद दिघे, राज जाधव, सुनील खंडागले, संदीप खरनाल, रवि खरनाल, श्यामसुंदर शर्मा, मनीष जाधव, नारायण खंडागले, संतोष पवार, अंकुश भोसले, रमेश खेड़े, स्वाति मोहिते, लवली जाधव, निहारिका कुंजीर, गोदावरी मोटवानी, रिया कुंजीर, मिष्टी पवैया, रेखा पवार, रुक्मणी शर्मा, गणेश राव, राजू काले, संगीता काले, सुरेश चव्हाण, विजय डफाल, दिलीप नवथरे, ज्ञानदेव बालुंज, अशोक दरेकर, नितिन सालेकर, प्रमोद गोरे, रमाकांत शर्मा, चिरंजीव सिंह, दिलीप श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।
शिवसेना ने निकाली वाहन रैली
देश में स्वराज की स्थापना करने वाले वीर छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी पूरे गौरव और हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। इसी कड़ी में शिवसेना यूबीटी द्वारा राजेंद्र नगर तेजपुर गड़बड़ी पुलिया से शिवाजी वाटिका चौराहा तक विशाल वाहन रैली निकाली गई।
शिवसेना यूबीटी अप राज्य प्रमुख परमजीतसिंह मैकेन और महानगर प्रमुख मनीष शिंदे ने बताया शिवाजी महाराज के जयकारों के साथ प्रारंभ हुई वाहन रैली का समापन शिवाजी प्रतिमा स्थल शिवाजी वाटिका पहुंचकर हुआ। इस अवसर पर राजेश मराठा, धनराज दामके, सुरेंद्र ठाकुर, गब्बर वर्मा, शैलेंद्र वाघ, राहुल, राम भाई, दिनेश, मुकेश, पंडित पिंटू, सोनू, चंदन गुरु सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और शिव सैनिक उपस्थित थे।
राष्ट्रनायक शिवाजी महाराज की जयंती हर्षोल्लास से मनी
राष्ट्रनायक छत्रपति शिवाजी फाउंडेशन द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई गई। सांसद शंकर लालवानी के मुख्य आतिथ्य में हुए समारोह में शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके आदेशों पर चलने का संकल्प लिया गया।
फाउंडेशन अध्यक्ष शैलेंद्र महाजन ने बताया इस अवसर पर आचार्य पंडित भवानी शंकर शास्त्री, पवन भार्गव, शीतल थोरथ, मनीष सोनकर, विजय दुबे, एकता शिंदे, संजय तोंडे, सुनील गुप्ता, मनोज खंडेलवाल आदि उपस्थित थे।
संबंधित समाचार

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!