एयरपोर्ट परिसर में भीषण आग से हड़कंप: डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किया काबू
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे परिसर में कल शाम घास वाले मैदान में अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आसमान में धुएं का गुबार उठते ही एयरपोर्ट सुरक्षा और प्रबंधन में हड़कंप मच गया।
आग की लपटें तेजी से फैल रही थीं, जिसे देखते हुए तत्काल फायर ब्रिगेड को मोर्चे पर उतारा गया। एयरपोर्ट की अपनी फायर सर्विस ने मोर्चा संभाला और आग को विमानों की आवाजाही वाले मुख्य हिस्से की तरफ बढ़ने से रोका।
गनीमत रही कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे उड़ानों के संचालन पर कोई विपरीत असर नहीं पड़ा। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर फाइटर्स ने लपटों को शांत किया। प्रारंभिक तौर पर सूखी घास में लगी इस आग का कारण मौसम की तपिश को माना जा रहा है, हालांकि सुरक्षा के लिहाज से मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।
अधिकारी बोले- सब सुरक्षित... जैसे ही एयरपोर्ट परिसर में आग की खबर मिली जिला प्रशासन तुरंत एक्शन मोड में आ गया। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर एडीएम रोशन राय सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की टीम और नगर निगम का भारी दमकल अमला मौके पर पहुंच गया।
अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर खुद कमान संभाली और नियंत्रण कार्यों की निगरानी की। एडीएम रोशन राय ने बताया कि आग केवल परिसर के बाहरी हिस्से में फैली सूखी घास तक ही सीमित रही और इसे मुख्य संपत्ति या रहवासी इलाकों तक पहुंचने से पहले ही रोक लिया गया। प्रशासन की सतर्कता से इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि या संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ है।
शहर में हाल ही में हुए हादसों को देखते हुए कलेक्टर शिवम वर्मा ने संवेदनशीलता दिखाते हुए अपना होली मिलन समारोह पहले ही निरस्त कर दिया था और पूरी प्रशासनिक मशीनरी को अलर्ट पर रखा था, जिसका असर इस घटना के दौरान त्वरित कार्रवाई के रूप में देखने को मिला।
संबंधित समाचार

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!