चलती कार में लगी भीषण आग: नई नवेली बहू सहित 6 लोग थे सवार; मची अफरा तफरी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, शहडोल।
एक CNG अर्टिगा कार में अचानक आग लग गई। यह घटना शहडोल चौपाटी के पास सरावगी पेट्रोल पंप के नजदीक हुई, जहां चलते वाहन से धुआं और आग की तेज लपटें उठती देख लोगों में दहशत फैल गई।
तीन महीने पहले हुई थी शादी
जानकारी के मुताबिक, शहडोल की पुरानी बस्ती निवासी रामजी गुप्ता के बेटे की करीब तीन महीने पहले देवसर में शादी हुई थी। शादी के बाद पहली बार परिवार बहू की विदाई कराकर शहडोल लौट रहा था। इसके लिए उन्होंने विराट कैब की एक CNG अर्टिगा वाहन किराए पर लिया था।
चलती कार में अचानक भड़की आग
कार में चालक सहित कुल छह लोग सवार थे, जिनमें नवविवाहिता बहू भी मौजूद थी। जैसे ही वाहन शहडोल चौपाटी के समीप पहुंचा, अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण कार में आग लग गई। कुछ ही सेकंड में आग ने भयावह रूप ले लिया।
ड्राइवर की सूझबूझ से टली अनहोनी
हालात को भांपते हुए चालक ने तुरंत गाड़ी सड़क किनारे रोकी और बिना देरी किए सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। चालक की इस तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया और किसी को भी चोट नहीं आई।
कार जलकर पूरी तरह खाक
हालांकि आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरी कार जलकर नष्ट हो गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह राख में तब्दील हो चुका था।
भीड़ जुटी, यातायात प्रभावित
घटना के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कई राहगीर इस भयावह दृश्य को मोबाइल कैमरों में रिकॉर्ड करते नजर आए। कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।
गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन यह घटना परिवार और आसपास मौजूद लोगों के लिए डर और दहशत का कारण बन गई।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!