सड़क निर्माण में हो रहा बड़ा खेल: डामर की जगह काले तेल से बनाई जा रही; ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सीहोर।
इछावर क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई जा रही एक सड़क अब भ्रष्टाचार की मिसाल बनती नजर आ रही है। कालापीपल जागीर से लसूडिया कांगर तक लगभग 4 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण में गुणवत्ता की खुलेआम अनदेखी की जा रही है।
सस्ता काला तेल उपयोग किया जा रहा
ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क पर डामर की जगह सस्ता काला तेल डालकर सिर्फ चमक दिखाई जा रही है, ताकि कागजों में काम पूरा दिखाया जा सके।
मौके पर निरीक्षण में खुली पोल
सड़क निर्माण की हकीकत उस वक्त सामने आई, जब गांव के लोगों ने खुद मौके पर पहुंचकर काम का जायजा लिया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर डामर की मोटी परत नहीं है, बल्कि ऊपर से काले तेल का छिड़काव कर उसे नई सड़क जैसा दिखाने की कोशिश की जा रही है।
ग्रामीणों में आक्रोश
निरीक्षण के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने ठेकेदार पर सरकारी पैसे की खुली लूट का आरोप लगाया।
ठेकेदार–अधिकारियों की मिलीभगत का आरोप
ग्रामीणों का दावा है कि यह सब ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत से हो रहा है। घटिया सामग्री से बनी यह सड़क कुछ ही समय में टूटने की आशंका है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
लोगों का कहना है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसी महत्वाकांक्षी योजना को बदनाम किया जा रहा है।
सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत
घटिया निर्माण कार्य से नाराज ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से सीएम हेल्पलाइन 181 पर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में मांग की गई है कि सड़क निर्माण की तकनीकी जांच कराई जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज मैच:दोपहर 2 बजे से होगा ट्रैफिक डायवर्ट

देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया:जांच के दिए आदेश; इतने करोड़ लेने का था आरोप, मचा बवाल

राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित:कई ट्रेनों को किया गया रद्द; यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर आज राष्ट्रपति से मिलेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, समय मांगा

स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं:जहां हजारों की आवाजाही; वहीं सफाई और पानी का संकट

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा:क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को पकड़ा; करोड़ों के हिसाब वाले रजिस्टर जब्त

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!