जिम की पार्किंग में मारपीट: लात-घूंसे चले; युवकों के विवाद ने ले लिया था उग्र रूप, थाने तक पहुंचा मामला
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्कीम नंबर 103 स्थित एक जिम में गाड़ी पार्किंग को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। जिम के अंदर दो पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।
मामला राजेंद्र नगर थाना पहुंचा, लेकिन दोनों युवकों के पिता आपस में दोस्त निकले। बातचीत के बाद राजीनामा हो गया और विवाद थम गया। पुलिस ने पिस्टल से धमकाने की बात को गलत बताया है।
सूत्रों के मुताबिक घटना स्कीम नंबर 103 स्थित ए-3 जिम की है। शुक्रवार शाम जिम परिसर में वाहन खड़ा करने को लेकर अमन ठाकुर, शुभम और उसके साथियों का गीत छाबड़ा नामक युवक से विवाद हो गया। शुरुआत में दोनों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन बात जल्द ही गाली-गलौज तक पहुंच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बहस इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने शुरू कर दिए। जिम में मौजूद अन्य लोग अचानक हुए इस झगड़े से घबरा गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया। कुछ देर तक जिम का वर्कआउट बंद हो गया और लोग इधर-उधर हटकर खड़े हो गए।
घटना के दौरान एक पक्ष द्वारा पिस्टल निकालकर धमकाने की चर्चा भी सामने आई। हालांकि मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने तुरंत बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया। गीत छाबड़ा के साथ मौजूद एक महिला के साथ भी इनके द्वारा बदसूलकी की बात सामने आई हैं। बाद में दोनों युवक अपने-अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत की बात पर अड़ गए।
राजेंद्र नगर टीआई नीरज बिरथरे के मुताबिक दोनों पक्ष थाने आए थे। पिस्टल से धमकाने की बात गलत है। पुलिस ने जिम के सीसीटीवी फुटेज चेक किए हैं, जिनमें ऐसा कुछ सामने नहीं आया। थाने में जब दोनों पक्षों के पिता पहुंचे तो पता चला कि वे आपस में पुराने परिचित और दोस्त हैं। इसके बाद दोनों पक्ष ने आपसी सहमति से राजीनामा कर लिया गया और किसी भी पक्ष ने औपचारिक एफआईआर दर्ज नहीं कराई।
विवादित हैं ठाकुर बंधु: सूत्रों के मुताबिक अमन ठाकुर और उसका भाई राम विवादित है जो कि आए दिन वाद विवाद करते रहते हैं। लोगों पर रौब झाड़ने के लिए दो गन मैन और पिस्टल कमर में लगाए रखता है। 15 दिन पहले भी जब एक बैंक द्वारा ठाकुर के घर पर कब्जा करने पहुंची थी तब उसने अपने भाई के साथ मिलकर उन्हें धमकाया था।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!