दशहरा मैदान पर सजेगा लोक संस्कृति का मेला: मालवा उत्सव 6 से
KHULASA FIRST
संवाददाता

400 कलाकार और 300 शिल्पकार दिखाएंगे हुनर, जनजातीय कला और मातृशक्ति पर केंद्रित होगा आयोजन
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दशहरा मैदान पर 6 मई से मालवा उत्सव का आगाज होने जा रहा है। लोक संस्कृति मंच द्वारा आयोजित यह सात दिवसीय उत्सव इस बार जनजातीय नृत्य, लोक कला और मातृशक्ति की आराधना को समर्पित रहेगा।
आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए कल दशहरा मैदान पर सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव और अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में भूमिपूजन संपन्न हुआ।
12 मई तक चलने वाले इस लोकोत्सव में देशभर के विभिन्न राज्यों से 400 से अधिक लोक कलाकार अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे, वहीं 300 शिल्पकार अपनी हस्तकला का प्रदर्शन करेंगे।
इस वर्ष के आकर्षण में रांची का प्रसिद्ध बंबू वर्क, राजस्थान की ब्लैक पॉटरी और बंगाल का काथा वर्क प्रमुखता से शामिल रहेंगे। मंच के सचिव दीपक लवंगड़े के अनुसार, इस बार दर्शकों को गोंड, कर्मा, बरेदी और कोरकू जैसे जनजातीय नृत्यों के साथ-साथ पंजाब के भांगड़ा, गुजरात के गरबा और गोवा की संस्कृति के विशेष दर्शन होंगे। मालवा की प्रसिद्ध मटकी नृत्य शैली भी आयोजन का मुख्य केंद्र रहेगी।
शिल्प मेले के साथ-साथ खान-पान के शौकीनों के लिए मालवी व्यंजनों के अलावा राजस्थानी, गुजराती, दक्षिण भारतीय और पंजाबी ज़ायकों का स्वाद भी उपलब्ध रहेगा। सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि मालवा उत्सव ने इंदौर को वैश्विक स्तर पर लोक कला के केंद्र के रूप में स्थापित किया है।
उत्सव के दौरान प्रतिदिन शाम को सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी, जिसमें स्थानीय मालवी कलाकारों को भी राष्ट्रीय मंच साझा करने का अवसर मिलेगा। भूमिपूजन के दौरान विधायक मालिनी गौड़, सुदर्शन गुप्ता और भरत पारख सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
संबंधित समाचार

150 करोड़ का कैंसर इंस्टीट्यूट:फिर भी मरीजों का इंतजार खत्म नहीं; मशीन और सुविधाएं लापता, बेहतर इलाज का सपना अधूरा

सरेराह युवती से छेड़छाड़:विरोध करने पर पिता से की मारपीट; एक आरोपी भीड़ के हत्थे चढ़ा

बारिश बनी आफत:केदारनाथ रूट पर लैंडस्लाइड; एक की मौत, यात्रा रोकी, बिहार में बाढ़, गंगा में 6 दिन से फंसा क्रूज

भारत ने 8वीं बार जीता विमेंस एशिया कप:PCB चीफ से फिर नहीं ली ट्रॉफी; BCCI ने बताया कारण

100 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का खुलासा:पॉश इलाके में चल रहा था खेल; दुबई और श्रीलंका तक जुड़े तार, 5 आरोपी गिरफ्तार

होटल में महिला की मौत मामले में नया खुलासा:कारोबारी ने पुलिस के सामने किए चौंकाने वाले खुलासे

देखिये वीडियो, शराब दुकान के पास भिड़े युवकों के दो गुट:बेसबॉल के डंडों से हुई जमकर मारपीट; थाने से कुछ दूरी पर हुआ विवाद

दो हादसों ने छीनी दो जिंदगियां:मंदिर परिसर में कार ने पैदल जा रहे पेंटर को मारी टक्कर; ढाई महीने बाद घायल युवक की मौत

11वीं के छात्र की संदिग्ध मौत:कमरे में बिस्तर पर मिला शव; पिता हिरासत में, गले पर मिले फंदे के निशान

पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा:ट्रक में छिपाकर ला रहे थे खेप; ड्राइवर सहित दो तस्कर गिरफ्तार

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक:पहाड़-जंगल में छिपाकर उगा रहे थे गांजा; खेतों से इतने क्विंटल माल किया जब्त

नदी में बाप-बेटा डूबे:बाबू-महाराज के दर्शन से पहले नहाने उतरे थे; दोनों की मौत

स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश:आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां; 4 आरोपी गिरफ्तार

संकट में फंसे सीजेपी फाउंडर!:राष्ट्रीय प्रतीक के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल; FIR दर्ज करने और कार्रवाई की मांग तेज

देखिये वीडियो, महिला ने सल्फास खाकर की आत्महत्या:पति ने लगाए मुस्लिम प्रेमी पर धमकी और प्रताड़ना के आरोप

देखिए वीडियो:खत्म हुआ करोड़ों बहनों का इंतजार; इस योजना की 40वीं किस्त जारी, खाते में पहुंचे इतने रुपए, मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से किए इतने करोड़ ट्रांसफर

जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का गंभीर आरोप:‘SP हर महीने शराब माफिया से लेते हैं 50-60 लाख’

MP के इतने छात्रों को मिलेगी स्कूटी:मुख्यमंत्री इस दिन करेंगे वितरण

करोड़ों की साइबर ठगी से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार:21 पासबुक, 8 ATM और 20 चेकबुक जब्त; इन्वेस्टमेंट और APK फ्रॉड के लेनदेन का खुलासा

सीएम के करीबी का मोबाइल लूटने वाला गिरफ्तार:पहले पीड़ित को कर दिया था रवाना; दबाव पड़ा तो केस दर्ज कर दौड़ी पुलिस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!