राजा-सोनम रघुवंशी जैसा मामला: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची साजिश; 12 दिन बाद जंगल में मिला पति का शव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, राजगढ़।
जिले के खिलचीपुर थाना क्षेत्र से 8 जनवरी को लापता हुए 26 वर्षीय युवक जीवन जाटव की हत्या का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि युवक की हत्या प्रेम-प्रसंग के चलते की गई, और सबूत मिटाने के इरादे से उसका शव शिवपुरी जिले के जंगल में दफना दिया गया था।
12 दिन में सुलझाई गुत्थी
मोबाइल कॉल डिटेल और लोकेशन ट्रैकिंग के जरिए पुलिस ने 12 दिन बाद इस ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझा लिया। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य आरोपी समेत अन्य की तलाश जारी है।
टाइल्स का काम करता था मृतक
पुलिस के अनुसार, मृतक जीवन जाटव मूल रूप से तलेन थाना क्षेत्र के बमौरी गांव का रहने वाला था। वह अपनी पत्नी के साथ खिलचीपुर इलाके में रहकर टाइल्स लगाने का काम करता था।
प्रेम-प्रसंग में की युवक हत्या
करीब सात महीने पहले काम के दौरान उसकी दोस्ती शिवपुरी जिले के नारही गांव निवासी छोटू ठाकुर से हुई। धीरे-धीरे छोटू का जीवन के घर आना-जाना बढ़ा और इसी दौरान जीवन की पत्नी से उसके अवैध संबंध बन गए। यही रिश्ता इस खौफनाक हत्या की वजह बना।
8 जनवरी को हुआ था लापता
8 जनवरी को जीवन अचानक लापता हो गया। परिजनों ने तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद 10 जनवरी को खिलचीपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। पुलिस ने तकनीकी जांच के दौरान कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगाले, जिससे आखिरी लोकेशन दतिया जिले के पनुआ गांव में मिली। इसी आधार पर पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया।
साजिश का खुलासा
लोकेशन के आधार पर पुलिस ने अजय जाटव को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने बताया कि मुख्य आरोपी छोटू ठाकुर उसका मुंह बोला भांजा है और इस हत्या की साजिश में छोटू जाटव भी शामिल था।
अजय ने बताया कि 8 जनवरी को छोटू ठाकुर ने जीवन को योजना के तहत पनुआ गांव बुलाया। इसके बाद तीनों उसे शिवपुरी जिले के दिनारा थाना क्षेत्र स्थित खाती बाबा मंदिर की पहाड़ी के जंगल में ले गए।
शराब पिलाकर घोंटा गला
जंगल में पहले जीवन को शराब पिलाई गई ताकि वह विरोध न कर सके। इसके बाद कपड़े से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को जंगल में बने पानी सोखने वाले गड्ढे में दफनाया गया और ऊपर से पत्थर रख दिए गए, ताकि बदबू न फैले और शव लंबे समय तक छिपा रहे।
जंगल से बरामद हुआ शव
अजय जाटव की निशानदेही पर खिलचीपुर और दिनारा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने जंगल से शव बरामद किया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को राजगढ़ लाया गया। थाना प्रभारी उमाशंकर मुकाती ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी छोटू ठाकुर समेत अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस जांच जारी
पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!